Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inflation: Halwa and sweets will have less dry fruits and desi ghee.

महंगाई : हलवा-मिठाइयों में कम मिलेगा मेवा व देसी घी

Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Inflation: Halwa and sweets will have less dry fruits and desi ghee.
कानपुर देहात। महंगाई का असर अब शादी-विवाह में बनने वाले पकवानों पर भी दिखाई देने लगा है। 20 नवंबर से शुरू हो रहे शादी के सीजन में मेवा, देसी घी और चीनी की बढ़ती कीमतों के चलते हलवा, मिठाई और अन्य व्यंजनों में इनका इस्तेमाल कम होने की संभावना है। खर्च बढ़ने के कारण लोग शादी समारोहों में खानपान का बजट सीमित करने लगे हैं।
विज्ञापन

शादी-विवाह में मेहमानों के स्वागत के लिए पहले जहां कई तरह की मिठाइयां और मेवे से बने पकवान परोसे जाते थे, वहीं अब खर्च कम करने के लिए लोग विकल्प तलाश रहे हैं। कैटरिंग संचालकों के सामने भी बढ़ती लागत के बीच पुराने बजट में बेहतर व्यवस्था करने की चुनौती है। स्टेट बैंक रोड स्थित किराना सामान के थोक कारोबारी दिलीप ओमर ने बताया कि मेवा व घी और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में तेजी से आयोजन का खर्च बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर शादी के मेन्यू पर पड़ सकता है। मिठाइयों और हलवे में मेवे की मात्रा घटाई जा सकती है। वहीं, देसी घी के स्थान पर दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल भी बढ़ सकता है। शादी समारोहों में पहले से बुकिंग कराने वाले लोगों को भी अब अतिरिक्त बजट की व्यवस्था करनी पड़ रही है। महंगाई के चलते आयोजक पकवानों की संख्या और मेन्यू में कटौती करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
मेवा व अन्य सामग्री के बढ़े दामों पर एक नजर
सामग्री - पहले - अब
बादाम - 900 - 1050 रुपये किलो
गिरी का गोला - 400 - 440 रुपये किलो
पिस्ता रोस्टेड - 1200 - 1400 रुपये किलो
काजू - 850 - 900 रुपये किलो
किशमिश - 450 - 480 रुपये किलो
चिरौंजी - 1780 - 1800 रुपये किलो
अखरोट - 600 - 650 रुपये किलो
अंजीर - 800 - 1000 रुपये किलो
चीनी - 45 - 62 रुपये किलो
देसी घी- 9500 - 10300 रुपये (15 किलो का टिन)
(नोट - रेट स्थानीय कारोबारी के हिसाब से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed