Orai: संदिग्ध हालात में शिशु की मौत, दो दिन पहले दो पक्षों में हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र में एक शिशु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विस्तार
उरई में डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में गुरुवार की सुबह एक शिशु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी पर सीओ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी वीरेंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार की सुबह करीब चार बजे वह अपने घर पर सो रहा था। तभी मोहल्ले के ही फूल सिंह, राघवेंद्र, रविंद्र व वीरपाल उसके घर में घुस आए और उसकी पुत्री लकी के ढाई माह के बच्चों को मार डाला।
बताया कि मासूम को मृत अवस्था में देख घर में कोहराम मच गया। पीड़ित ने बताया कि उसका दो दिन पहले इन्हीं लोगों से विवाद हुआ था। इस पर इन्होंने प्रार्थी व उसके परिवार के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने उन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी के चलते गुरुवार को उन्होंने शिशु को मार डाला। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।