फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Industrialists will get protection and honor in UP

इन्वेस्टर्स समिट-2018 में शामिल होंगे कई बड़े इंडस्ट्रलिस्ट, यूपी मूल के उद्योगपतियों से उम्मीदें

Fri, 22 Dec 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Industrialists will get protection and honor in UP
उद्योगमंत्री सतीश महाना
उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए सर्वाधिक अनुकूल वातावरण होने का दावा करते हुए सूबे के उद्योगमंत्री सतीश महाना ने मुंबई के उद्योगपतियों को सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देने का दावा किया है। बृहस्पतिवार को होटल ताज विवांता में यूपी मूल के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए महाना ने कहा कि सूबे में निवेश के लिए बेहतर माहौल बन रहा है और योगी सरकार वहां निवेश करने वाले उद्योगपतियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


महाना ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व अधिकारी उद्योगपतियों को आमंत्रित करने मुंबई आते थे और लच्छेदार भाषण देकर चले जाते थे। लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सरकार की ओर से 21-22 फरवरी को लखनऊ में आयोजित किए जा रहे इन्वेस्टर्स समिट-2018 की तैयारियों के लिए रोड शो करने मुंबई आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक उद्योगपतियों और बैंकरों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सभी प्रमुख विभागों के प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की बैठक का आयोजन मुंबई और गुजरात में उत्तर भारत के उद्योगपतियों के बीच काम कर रही संस्था उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम एवं एसोचैम यूपी की उद्योग विकास समिति के सहयोग से किया गया था। इस बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूपचंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव खादी ग्रामोद्योग नवनीत सहगल, यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक रणवीर प्रसाद सहित औद्योगिक विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग विकास के लिए मूलभूत संसाधनों का होना जरूरी है। इसलिए सरकार ने नई औद्योगिक नीति तैयार की है। इससे निवेशकों को फायदा होगा और सूबे में बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन हो सकेगा। वहीं, प्रदेश के औद्योगिक विकास सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय ने कहा कि निवेशकों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले यूपी इन्वेस्ट समिट 2018 में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) सहयोगी है। इस सम्मलेन का मकसद यूपी को एक वैश्विक निवेश हब बनाना है। इस रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उद्योग विकास मंत्री सहित आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुंबई रोड शो में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, टाटा ट्रस्ट के रतन टाटा, टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन, महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के पवन गोयनका, एस्सल ग्रुप के सुभाष चंद्रा, हिन्दुजा ग्रुप के अशोक हिन्दुजा, एचडीएफसी लि के दीपक पारेख, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लि. के शेखर बजाज, अरविंद ग्रुप के अरविंद लालभाई, टारेंट ग्रुप के सुधीर मेहता, अजंता फार्मा के मधुसूदन अग्रवाल और गीतांजलि ग्रुप के मेहुल चौकसी आदि के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed