फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian Railways Special Trains List 2022, Confirmed seat will be available on Diwali and Chhath

Special Trains: दिवाली और छठ पर मिलेगी कंफर्म सीट, आठ से शुरू होंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट और टाइमिंग

Thu, 06 Oct 2022 07:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Oct 2022 07:39 AM IST
सार

दीपावली छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यूपी बिहार जाने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत होगी। आठ से शुरू होने वाली से स्पेशल ट्रेनें कोयंबटूर, गोरखपुर और हैदराबाद के लिए होंगी।

विज्ञापन
Indian Railways Special Trains List 2022, Confirmed seat will be available on Diwali and Chhath
स्पेशल ट्रेनें (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर चलेंगी। ये ट्रेनें कोयंबटूर, हैदराबाद, गोरखपुर वाया कानपुर सेंट्रल चलेंगी। इनमें बुधवार से बुकिंग शुरू होगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन 05303 हर शनिवार 8 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन

गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे चलकर कानपुर दोपहर 3:10 बजे आएगी और सोमवार को सुबह 7:25 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। वापसी में 05304 स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार सुबह 4:40 बजे चलकर गुरुवार को रात 1:25 बजे कानपुर आकर गोरखपुर 8:35 बजे पहुंचेगी। वहीं, 02575-02576 स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से 7 अक्तूबर तो गोरखपुर से 02576 स्पेशल ट्रेन नौ अक्तूबर को एक फेरा चलेगी। 

विज्ञापन

उधना से वाराणसी वाया गोविंदपुरी चलेगी नियमित साप्ताहिक ट्रेन
कानपुर। रेलवे ने वाराणसी से गुजरात के उधना तक एक नियमित साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 20961 उधना - वाराणसी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस उधना से 11 अक्तूबर से हर मंगलवार को सुबह 7:25 बजे चलेगी।

दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे आकर पांच मिनट बाद जाएगी और वाराणसी सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। वाराणसी से ट्रेन 20962 पांच अक्तूबर से हर बुधवार को सुबह शाम 5:50 बजे चलेगी। गोविंदपुरी रात 10:35 बजे आकर 10:40 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन

ऊधमपुर अगले दिन रात 8:35 बजे आएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उस ट्रेन में दो एसी सेकेंड, चार एसी थर्ड, 12 स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे। ट्रेन ग्वालियर, शिवपुरी, ,उज्जैन, रतलाम वडोदरा के रूट से चलेगी। इसके नियमित संचालन से गुजरात, मध्य प्रदेश जाने वालों को फायदा होगा।

गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस गोमती नगर से चलेगी
एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सात अक्तूबर को हैदराबाद से चलकर गोरखपुर जाने वाली 02575 हैदराबाद एक्सप्रेस गोमती नगर में टर्मिनेट होगी। इसी तरह 02576 गोरखपुर से चलने वाली एक्सप्रेस गोमती नगर से ही वापसी होगी। यह ट्रेन गोमती नगर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed