फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India A team won the Deodhar Trophy

इंडिया ए टीम ने जीती देवधर ट्राफी

Sat, 30 Jan 2016 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
India A team won the Deodhar Trophy
ग्रीनपार्क में चल रहे देवधर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच इंडिया ए ने जीत लिया। विजेता टीम ने इंडिया बी टीम को 87 रन से हराते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। इंडिया ए के लिए 100 रन बनाने वाले फैज फजल को मैन आफ दि मैच चुना गया।
विज्ञापन


मुरली विजय 69 और नाबाद केदार जाधव ने 58 रन जोड़े। ए टीम के शहबाज नदीम ने तीन, कृष्ण दास ने दो, एस अरविंद ने दो विकेट चटकाए। फाइनल मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान अंबाती रायडू ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।
विज्ञापन


ओपनर फैज फजल और मुरली विजय ने टीम को शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 162 रन की साझेदारी निभाई। 69 रन बनाकर मुरली विजय के रूप में टीम का पहला विकेट गिरा। दूसरा झटका नमन ओझा के रूप में लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमन तीन रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अंबाती रायडू 21 और सुदीप चटर्जी 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए केदार जाधव ने 39 गेंदों पर दो छक्के और चार चौकों की मदद से 58 रन बनाकर टीम को 286 के अच्छे स्कोर पर पहुंचा दिया।

जवाब में खेलने उतरी इंडिया बी टीम की शुरुआत ही खराब रही। उन्मुक्त चंद को 8 रन पर एस अरविंद ने एलबीडब्लयू कर दिया। स्कोर बोर्ड 12 रन पर था कि मयंक अग्रवाल को कृष्णदास ने तीन रन पर आउट किया।

इसके बाद आए बाबा अपारजित शून्य पर आउट हो गए।  इंडिया बी के पांच विकेट 54 रन पर गिर गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 45 रन और स्टुअर्ट बिन्नी ने 60 रन बनाकर कुछ जोर लगाया, लेकिन बाद के विकेट गिरते रहे। टीम 40.4 ओवर में 199 रन बनाकर आल आउट हो गई।


टपकाए कैच पर जीत गए मैच
इंडिया ए की टीम ने मैच के दौरान तीन कैच टपकाए। जब उन्मुक्त चंद 5 रन के स्कोर पर थे तब कृष्ण दास की गेंद पर मुरली विजय ने स्लिप पर कैच छोड़ दिया। उन्मुक्त जीवनदान का लाभ नहीं उठा सके। इसी तरह मयंक अग्रवाल का कैच 2 रन के स्कोर पर एस अरविंद ने छोड़ दिया। सूर्य कुमार यादव को भी 19 रन पर जीवन दान मिला। हालांकि इंडिया बी टीम के खिलाड़ियों को मिला जीवनदान उन्हेें जीत नहीं दिला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed