फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   independence day 2023, The victorious world tricolor dear, Celebration started with flag hoisting, they were h

माटी को वंदन...वीरों को नमन: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा! ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ जश्न, इनका हुआ सम्मान

Tue, 15 Aug 2023 10:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Aug 2023 10:50 AM IST
सार

Hardoi News: शहर के मुख्य भवन और प्रमुख चौराहों को आजादी के महोत्सव को यादगार बनाने के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी के साथ शहर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।

विज्ञापन
independence day 2023, The victorious world tricolor dear, Celebration started with flag hoisting, they were h
कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी एमपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार कलक्ट्रेट, विकास भवन, गांधी भवन सहित प्रमुख कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं व निजी संस्थानों में मंत्री, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया। मेरी माटी-मेरा देश अभियान में माटी को वंदन और वीरों को नमन किया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी कार्यालयों में लाइव प्रसारण देखा व संबोधन सुना गया। कलक्ट्रेट में 10.15 बजे डीएम मंगला प्रसाद सिंह, विकास भवन में सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

11 बजे आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। पंच प्रण की शपथ दिलाई और पौधरोपण किया। उन्होंने देश की आजादी की खातिर आंदोलनों में शामिल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिकों, अर्द्ध सैनिक बल, पीएसी व पुलिस फोर्स के कर्मियों के आश्रितों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
इसी के साथ शहर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। शहर के मुख्य भवन और प्रमुख चौराहों को आजादी के महोत्सव को यादगार बनाने के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। एडीएम प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी, डिप्टी कलक्टर प्रेरणा गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed