फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indecent post on MLA's family, report filed

उन्नाव कांड: युवक ने विधायक के परिवार पर किया फेसबुक वार तो फैला आक्रोश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 04 Aug 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Aug 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Indecent post on MLA's family, report filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव दुष्कर्म के आरोप से घिरे विधायक का विरोध करने में कुछ लोगों ने उनके परिवार पर भी अशोभनीय टिप्पणी शुरू कर दी है। शनिवार को शुक्लागंज के एक युवक की ओर से फेसबुक पर की गई टिप्पणी से आक्रोश फैल गया। कुछ ने सोशल मीडिया के जरिए युवक को उसकी गलत हरकत का जवाब दिया वहीं एक व्यक्ति ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


 

Indecent post on MLA's family, report filed
कुलदीप सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के मोहल्ला पीडी नगर डी ब्लॉक निवासी धनंजय सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पत्र के मुताबिक शनिवार को उनकी निगाह अपने फेसबुक अकांउट पर पड़ी। जिसमें शुक्लागंज के अनिल कुमार की ओर से विधायक के परिवार पर अशोभनीय पोस्ट डाला गया।

धनंजय का आरोप है कि आरोपी अनिल की ओर से की गई पोस्ट ने लोगों की भावनाओं को आहत करने के साथ परिवार के सदस्यों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इससे लोगों में गुस्सा है। इस फेसबुक पोस्ट की जिसे भी जानकारी हुई उसने निंदा की। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि धनंजय की तहरीर के आधार पर आरोपित अनिल कुमार के विरुद्ध आईटीएक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed