{"_id":"66f7ce235ae8197e160d8e60","slug":"ind-vs-ban-second-day-s-game-washed-out-due-to-rain-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल धुला, मायूस होकर लौटे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs BAN: बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल धुला, मायूस होकर लौटे दर्शक
Sat, 28 Sep 2024 03:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:13 PM IST
सार
Kanpur News: बारिश के चलते खेल रद्द कर दिया गया। दो बार निरीक्षण के बाद मैच रेफरी जेफ क्रो ने मैदान अंपायरों व पिच क्यूरेटर से चर्चा के बाद कॉल ऑफ किया।
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत व बांग्लादेश के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बारिश व कम रोशनी के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दूसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया। जहां एक ओर पहले दिन तेज बारिश के कारण सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हुआ था, तो दूसरे दिन तो मैदान से एक मिनट के लिए भी कवर नहीं हटाए गए। दो बार के निरीक्षण के बाद मैच रेफरी जेफ क्रो ने दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर मैदानी अंपायरों और पिच क्यूरेटर से चर्चा करने के बाद दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी ओर मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। जबकि बात करें मैच की तो दो दिन बीत जाने के बाद सिर्फ तीन दिन का खेल बाकी बचा है। ऐसे में बांग्लादेश की अभी पूरी पारी भी नहीं हुई है। ऐसे में यह मैच बराबरी की ओर बढ़ने के संकेत दे रहा है।
विज्ञापन