{"_id":"68dc190edd9183bc48091753","slug":"ind-a-vs-aus-a-a-match-between-india-a-and-australia-a-may-be-held-today-but-spectators-will-be-prohibited-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND A vs AUS A: आज हो सकता भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच मैच, दर्शकों का प्रवेश रहेगा निषेध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND A vs AUS A: आज हो सकता भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच मैच, दर्शकों का प्रवेश रहेगा निषेध
Wed, 01 Oct 2025 12:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:00 AM IST
सार
बारिश के चलते मैच रद्द किया गया था। बीसीसीआई ने देर रात फिर मैच कराने का फैसला लिया। सुरक्षा व अन्य इंतजाम न होने के कारण दर्शकों का प्रवेश निषेध रहेगा।
विज्ञापन
कवर किया गया ग्राउंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मंगलवार को ग्रीनपार्क में खेले जाने वाला पहला वनडे मैच भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। हालांकि देर रात बीसीसीआई ने निर्णय लिया कि यह मैच बुधवार को दोबारा कराया जा सकता है। बुधवार सुबह नौ बजे मैच रैफरी मैदान का निरीक्षण कर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट डायरेक्टर डाॅ. संजय कपूर ने कहा कि देर रात मिले आदेश के बाद ग्राउंड्समैन को बुलाकर कवर्स के ऊपर से पानी निकलवाया जा रहा है। यदि अब बारिश नहीं होती है तो बुधवार को फिर से तय समय दोपहर 1.30 बजे से मैच खेला जाएगा। हालांकि इतनी जल्दी सुरक्षा व अन्य इंतजाम करना मुश्किल है, इसलिए दर्शकों का प्रवेश स्टेडियम में नहीं रखा जाएगा। मैच क्लोज्ड डोर रहेगा। केवल मीडिया ही इस मैच के लिए आमंत्रित होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से मौसम साफ था लेकिन दोपहर 12:30 से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। मैच रेफरी कर्नल संजय वर्मा ने शाम 5:15 बजे मैच को रद्द करने का फैसला किया। आठ साल बाद मिली वनडे मैचों की मेजबानी के बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं थी। पिछले वर्ष यहां खेले गए भारत और बंगलादेश टेस्ट मैच में शुरुआती ढाई दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इस बार इससे बचने के खासे इंतजाम भी किए गए थे। यहां मैच से पहले 27 सितंबर से ही 100 ग्राउंड्समैन कवर्स डालने के लिए लगाए गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 12 बजे भारत और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमें स्टेडियम आकर पहले मैच की तैयारियों भी जुट गई थीं। स्टेडियम के बाहर भी दर्शकों की भीड़ लाइन में लगकर इंट्री का इंतजार कर रही थी लेकिन बारिश के चलते मैदान पर टॉस तक नहीं हो सका। इसके बावजूद हजारों प्रशंसक पवेलियन में एक टकटकी लगाए मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे।