फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   income tex team reached three major Jewellers firms

तीन प्रमुख ज्वैलर्स फर्मों पर पहुंची आयकर की टीम

Tue, 16 Dec 2014 02:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 16 Dec 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
income tex team reached three major Jewellers firms
आयकर विभाग की टीमों ने सोमवार को बिरहाना रोड के तीन प्रमुख सराफा व्यवसाइयाें के यहां आय से जुड़ा सर्वेक्षण किया। जिन तीन दुकानों में सर्वेक्षण किया है उसमें मोहनदास पारसवानी, बीपी ज्वैलर्स और निरंजन ज्वैलर्स की फर्म शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने यहां खाता-बहियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों का दावा है कि यहां पर करोड़ों रुपये की बिक्री ऐसे ग्राहकों को करना दिखाया गया है, जो आस्तित्व में हैं ही नहीं।  इसके अलावा बड़े पैमाने पर फर्जी बिक्री के प्रमाण भी अधिकारियों के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

एडवांस टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि के दिन आयकर विभाग के अधिकारियों ने बिरहाना रोड स्थित मनोहर लाल पारसवानी एंड संस, बीपी ज्वैलर्स और अशोक निरंजन ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर सर्वेक्षण की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर संजय कुमार सिन्हा के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर ज्योत्सना देवी, केके मिश्रा, एडी किशोर, महेंद्र कुमार आदि अफसरों ने जांच-पड़ताल आरंभ की। अधिकारियों के मुताबिक तीनों ही प्रतिष्ठानों में फर्जी बिक्री के तमाम प्रमाण मिले।

इस बिक्री को खातों में दर्ज भी नहीं किया गया है। इससे फर्मों को होने वाला शुद्ध मुनाफे का आंकड़ा कम हो जाता है और टैक्स देयता में कमी आती है। इसके सत्यापन के लिए अधिकारियों ने स्टॉक और सेल के आंकड़ों का मिलान शुरू किया है।
देर रात तक कार्रवाई जारी थी।  अफसरों ने दावा किया कि तीनों स्थानों से करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed