फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax screws will be tightened on the accused of Kanpur Bikru scandal, properties may be attached

Kanpur News: बिकरू कांड के आरोपियों पर कसेगा आयकर शिकंजा, अटैच हो सकती हैं संपत्तियां

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
सार

बिकरू कांड के आरोपियों को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विभाग जल्द नोटिस जारी कर पूछताछ करेगा। विकास दुबे की पत्नी की संपत्तियों की फाइनल रिपोर्ट बन रही है। साथ ही, जय बाजपेई की काली कमाई की जांच की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Income tax screws will be tightened on the accused of Kanpur Bikru scandal, properties may be attached
जय बाजपेई और गैंगस्टर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी, खजांची गैगंस्टर जय बाजपेई और उसके पूरे परिवार पर आयकर विभाग जल्द ही शिकंजा कस सकता है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आयकर विभाग इन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ कर सकता है। सही जवाब न मिलने पर संपत्तियों को अटैच किया जाएगा। वहीं ईडी, आयकर, पुलिस-प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से गठित स्पेशल टास्क फोर्स भी संयुक्त रूप से जांच कर रही है। 

विज्ञापन

दरअसल, बिकरू कांड के बाद से ही आयकर विभाग ने विकास दुबे और लखनऊ में रह रही उसकी पत्नी रिचा दुबे, खजांची जय बाजपेई, उसकी पत्नी श्वेता बाजपेई, जय के भाई अजय बाजपेई, रजय बाजपेई और अभय बाजपेई की आंतरिक जांच शुरू की थी। अब इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। जय बाजपेई और उसके परिजनों के वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2019-20 तक के आयकर रिटर्नों की जांच की गई। 

विज्ञापन

इसमें पता चला कि इनकी आय दो से तीन लाख सालाना है। हालांकि संपत्तियां आय के मुकाबले कहीं अधिक हैं। ये संपत्तियां हर्षनगर, पनकी और ब्रह्मनगर में हैं। इनकी कीमत 15 करोड़ से ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार इन संपत्तियों की खरीद में लगाई गई रकम का सटीक स्रोत आयकर विभाग को नहीं मिला है। वहीं रिचा दुबे की संपत्ति की फाइनल रिपोर्ट भी जल्द ही तैयार होने वाली है। 

चार दुकानें से दिखाई जा रही आय

जांच में जय और इसके भाइयों की चार दुकानों का पता चला है। इनके नाम फ्रेंड्स एजेंसी, फ्रेंड्स पेट, नेचर शॉप और बालाजी पेट शॉप हैं। इन दुकानों के जरिये ही आय का रिटर्न दाखिल किया गया है। 

विज्ञापन

मित्रों के नाम खरीदी संपत्ति 
सूत्रों के अनुसार आयकर जांच में पता चला है कि कई संपत्तियों को जय बाजपेई ने कारोबारी मित्रों के नाम खरीदी हैं। ये संपत्तियां विकास दुबे की काली कमाई के जरिये जय ने खरीदी हैं। जय के कारोबारी मित्र भी अब आयकर विभाग के रडार पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed