फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax returns made invalid due to technical flaws will be valid

Kanpur News: तकनीकी खामियों से अवैध किए गए आयकर रिटर्न होंगे मान्य

Fri, 15 Aug 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Income tax returns made invalid due to technical flaws will be valid
कानपुर। करदाताओं को बड़ी राहत मिली है। तकनीकी खामियों से अवैध किए गए आयकर रिटर्न अब मार्च 2026 तक मान्य होंगे। इसके साथ ही उन्हें पुराने सालों के रिफंड भी मिल सकेंगे। इसके लिए जरूरी है कि पैन आधार से लिंक हो। कानपुर में पांच हजार से ज्यादा करदाताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन





मर्चेंट चैंबर ऑफ उप्र की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता और सीए शिवम ओमर ने बताया कि आयकर कानून की धारा 119 के तहत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 28 जुलाई को पत्र जारी किया है। इसमें बताया गया कि सीपीसी सेंटर बंगलुरू करदाताओं की ओर से इस बात की शिकायत मिली थी कि उनके आयकर रिटर्न त्रुटिपूर्ण तकनीकी खामियों के कारण अवैध कर दिए गए हैं। यह कार्यवाही दाखिल आयकर रिटर्न की प्रोसेसिंग के समय की गई है। जो कि कई सालों से जुड़े मामले थे।
विज्ञापन



करनिर्धारण वर्ष 2023-24 के आयकर रिटर्न प्रोसेसिंग करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 भी बीत चुकी है। ऐसे सभी मामलों को विधिक रूप से मान्य करने की आवश्यकता थी। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने ऐसे दाखिल आयकर रिटर्नों की प्रोसेसिंग सीमा बढ़ा कर करदाताओं को राहत दी है। संतोष गुप्ता ने बताया कि सभी आयकर रिटर्न जो ऑनलाइन 31 मार्च 2024 तक दाखिल किए गए हैं और तकनीकी खामियों के कारण त्रुटिपूर्ण सीपीसी सेंटर बंगलुरू की ओर से अवैध घोषित किए गए हैं। यह सभी आयकर रिटर्न अब 31 मार्च 2026 तक प्रोसेस किए जाएंगे। प्रोसेसिंग सुविधा मिलने से करदाताओं को उन वर्षों के रिफंड भी जारी हो सकेंगे। हालांकि शर्त ये होगी कि उनके पैन आधार से लिंक हों। वहीं बताया कि सितंबर तक पैन आधार से लिंक हो जाने के बाद 20 प्रतिशत टीडीएस और टीसीएस की कटौती नहीं की जाएगी। इस संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed