फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   income tax prepare an action plan for new year

बड़े कारोबारियों की कुंडली आयकर के पास, नए साल से एक्शन को तैयार

Sat, 24 Dec 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:28 PM IST
सार

- ताबड़तोड़ छापामारी के लिए आएंगे कई शहरों के अफसर
- पैरामिलेट्री फोर्स मिलने की उम्मीद, 31 के बाद होगा मिशन कानपुर

विज्ञापन
income tax prepare an action plan for new year
डेमो

विस्तार

कानपुर नोटबंदी के बाद शहर में कालाधन सफेद करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए आयकर विभाग का एक्शन प्लान तैयार हो गया है। नए साल की शुरुआत में ही इसे अमल में लाया जाएगा। आगरा के बुलियन कारोबारी की तरह ही आयकर अधिकारियों ने यहां के कुछ कारोबारियों की कुंडली निकाल ली है। इनके यहां रेड के लिए आयकर विभाग को पैरामिलेट्री फोर्स भी मिलने की उम्मीद है। कालाधन के खिलाफ आयकर जांच निदेशालय का अगला कदम मिशन कानपुर है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि बड़ी रेड करने के लिए बड़ी संख्या में अफसरों और इंस्पेक्टरों की जरूरत होती है। फिलहाल अन्य सेंटरों के आयकर अधिकारी स्थानीय स्तर पर छापेमारी में व्यस्त हैं। कई सेंटरों के अधिकारियों को 31 के बाद खाली रहने को कहा गया है। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल ’मिशन कानपुर’ में किया जा सकता है। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं इसी तरह की रणनीति के तहत आगरा और दिल्ली के बुलियन कारोबारी के यहां हुई रेड में कानपुर के अफसरों की भी भूमिका रही। 
विज्ञापन


तीन अफसर, 10 इंस्पेक्टर गए थे आगरा 
आगरा में हुई रेड में शहर के तीन असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी व 10 इंस्पेक्टर गए थे। एक अफसर ने दिल्ली में हुई रेड का नेतृत्व किया था। सूत्र बताते हैं कि शनिवार को ही आगरा में सर्च पूरी हुई है। 31 के बाद कानपुर में आयकर के ताबड़तोड़ छापे पड़ सकते हैं। यहां होने वाली रेड में आगरा, झांसी, मेरठ की टीम को खाली रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed