घर में एक महिला समेत आए चार बदमाश, मासूम की गर्दन पर चाकू रखकर की लूट
औंग थाना क्षेत्र के गंगचौली बुजुर्ग गांव में रात में आए एक महिला सहित चार बदमाश घर में घुस आए और पांच वर्षीय बेटे के गर्दन में चाकू रखकर कमरे की चाबी ले ली और बक्सों का ताला तोड़कर जेवरात ले गए। इतना ही नहीं महिला के सिर पर मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है।
