फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the police station, the man cut the throat with his nail

हरदाेई: थाने में युवक ने नाखून से खुद का गला काटा, हालत बिगड़ी तो भेजा गया लखनऊ

Fri, 28 Aug 2020 10:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Aug 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
In the police station, the man cut the throat with his  nail
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के मल्हनपुरवा में परिजनों से विवाद होने की सूचना पर थाने लाए गए युवक ने गुरुवार को थाने में नाखून से खुद का गला काट लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मल्हनपुरवा निवासी दरोगा (28) पुत्र मोतीलाल नशे का आदी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम वह घर आने के बाद परिजनों से विवाद करने लगा।
विज्ञापन


विवाद बढऩे पर दरोगा ने यूपी यूपी 112 पर काल कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची। तो दरोगा नशे की हालत मेें विवाद करते मिला। इस पर पुलिस उसे थाने लाई। रात में उसे लाकप में बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर पहरा लॉकप की तरफ गया,तो दरोगा जमीन पर पड़ा नजर आया। नजदीक जाने पर गर्दन से कट के निशान से खून रिसता हुआ नजर आया। इस पर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।


जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि दरोगा ने अपने नाखूनों से ही गले पर जख्म बना लिए हैं। वहीं सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि गर्दन पर लंबा और गहरा घाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed