{"_id":"695d73b7437edbd1c604b297","slug":"in-the-kanpur-super-premier-league-renu-broadband-and-achievers-eleven-won-their-respective-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-138890-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रेनू ब्रॉडबैंड और एचीवर्स इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रेनू ब्रॉडबैंड और एचीवर्स इलेवन ने जीते मैच
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में मंगलवार को हुए मैच में रेनू ब्रॉडबैंड ने पटेल प्रॉपर्टीज को चार विकेट से और एचीवर्स इलेवन ने एएमसी एवेंजर्स को 104 रन से हराया। मंटोरा मैदान पर खेले गए पहले मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाए। टीम से शिवांशु सचान ने 60 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल तिवारी ने तीन विकेट झटके।
वहीं रेनू ब्रॉडबैंड की टीम ने 18.3 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अनमोल मिश्रा ने 31, उदय यादव ने 29 व रोहित वर्मा ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य ने तीन विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच उदय को चुना गया। आरपीसीए मैदान पर हुए दूसरे मैच में एचीवर्स इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 229 रन बनाए।
टीम से सचिन रमेश तिवारी ने 87 व शाश्वत ने 58 रन बनाए तो गेंदबाजी में दिव्यांश, यश व सोम ने एक-एक विकेट लिया। वहीं एएमसी एवेंजर्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। टीम से तुषार ने सर्वाधिक 35 रन बनाए तो गेंदबाजी में आदित्य, दिव्यांशु व पीयूष ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सचिन रमेश तिवारी को चुना गया।