{"_id":"6ae8f3b1a64d093c160f7a35","slug":"in-pac-cricket-the-34th-battalion-defeated-the-48th-by-eight-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-160047-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएसी क्रिकेट में 34वीं वाहिनी ने 48वीं को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएसी क्रिकेट में 34वीं वाहिनी ने 48वीं को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के तत्वावधान में सोमवार को श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने 48वीं वाहिनी पीएसी को आठ विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, आजमगढ़, झांसी, वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र की नौ वाहिनियों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी 48वीं वाहिनी की टीम 18.3 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। विशाल ने 44 और करुणा ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में सुनील ने छह, विक्रम सिंह ने दो, जबकि सत्यम मिश्रा और पवन यादव ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए 34वीं वाहिनी ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर 99 रन बना लिए। नितिन कुमार ने नाबाद 40 और विवेक पांडे ने 37 रन का योगदान दिया। सोनू यादव को एक विकेट मिला। इससे पहले अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और प्रतीकात्मक गेंद खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर सेनानायक बीबी चौरसिया, सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, सुधाकर मिश्र, शिविर पाल चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी, एसक्यूएम शिवांशु द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।