फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kanpur, drug addicts beat the young man, yet he was not satisfied, then he was crushed to death by a car

दुस्साहस: कानपुर में नशेबाजों ने युवक को पीटा फिर भी मन नहीं भरा तो कार से कुचलकर मार डाला

Sat, 05 Jun 2021 06:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Jun 2021 06:08 PM IST
सार

कानपुर में शुक्रवार देर रात नशे में धुत दबंगों ने कार से कुचलकर एक युवक की जान ले ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक की मौत की खबर सुन बच्चे बदहवास हो गए।

विज्ञापन
In Kanpur, drug addicts beat the young man, yet he was not satisfied, then he was crushed to death by a car
घटना के बाद बदहवास परिजन और मासूम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मामूली बात पर हुए विवाद के बाद शुक्रवार देर रात दो युवकों ने यशोदानगर बाईपास पर कार से कुचलकर चमनगंज निवासी अशरफ (35) को मार डाला। अशरफ ने युवकों को दुकान के पास लघुशंका करने से रोका था। इससे तमतमाए दोनों युवकों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


वह जमीन पर गिर गया तो कार से दो बार कुचल दिया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हैलट ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नौबस्ता निवासी अनुराग कपूर की यशोदानगर बाईपास पर कपूर बैट्री के नाम से दुकान है।
विज्ञापन


यहां चमनगंज फहीमाबाद कॉलोनी निवासी अशरफ रिपेयरिंग का काम करता था। अनुराग ने बताया कि केडीए मार्केट के सामने दो बीयर शॉप हैं, जहां हर रात नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। शुक्रवार देररात काली कार सवार नशेबाज उनकी दुकान के सामने लघुशंका करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर अशरफ की पिटाई शुरू कर दी। जान बचाकर भागते वक्त अशरफ ने अनुराग को सूचना दी। पीछे से आए कार सवार नशेड़ियों ने उसे पहले कार से टक्कर मारी, फिर बैक करते हुए कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले के युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को हैलट ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed