Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In colleges, emphasis will be placed on wellness alongside academics.

Kanpur News: कॉलेजों में पढ़ाई के साथ वेलनेस पर भी दिया जाएगा जोर

Thu, 19 Nov 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
In colleges, emphasis will be placed on wellness alongside academics.
कानपुर। विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए विश्वविद्यालयों को भी अपनी भूमिका बदलनी होगी। कैंपस में बेहतर शिक्षा के साथ वेलनेस पर भी जोर दिया जाएगा। स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, रोजगार, स्टार्टअप और सामाजिक जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसी सोच के साथ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने सात स्तंभों पर आधारित कैंपस का रोडमैप तैयार करने की पहल की है।
विज्ञापन


बुधवार को स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और एलुमनी एसोसिएशन के तत्वावधान में विकसित कैंपस-विकसित भारत : द सीएसजेएमयू रोडमैप कॉन्क्लेव का शुभारंभ हुआ। टाई यूपी के अध्यक्ष डॉ. राव विक्रम सिंह ने प्रत्येक कॉलेज में कम से कम एक स्टार्टअप विकसित करने का सुझाव दिया। पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट आईआईए सुनील वैश ने स्थानीय उत्पादों, कला और उद्यमों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की बात कही। पूर्व रोटरी गवर्नर सीए डीसी शुक्ल ने सामाजिक जिम्मेदारी को विकास का जरूरी हिस्सा बताया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, सर पदमपत सिंहानिया की प्रधानाचार्य भावना गुप्ता, प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांडिया, वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एएस प्रसाद ने विचार रखे। कॉन्क्लेव के संयोजक डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि चर्चा से मिले सुझावों के आधार पर सात प्रमुख बिंदुओं को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। इनमें स्वस्थ कैंपस, संतुलित वेलनेस, उद्योग से जुड़ी शिक्षा, हर कॉलेज से स्टार्टअप, लोकल टू ग्लोबल, सामाजिक जिम्मेदारी और नवाचार आधारित शिक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed