फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Angoori village of Kanpur dehat, the villager was killed by attacking him with a silbatta and a knife.

कानपुर देहात के अंगुरी गांव में सिलबट्टा व चाकू से हमला कर ग्रामीण को मार डाला

Thu, 09 Dec 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
In Angoori village of Kanpur dehat, the villager was killed by attacking him with a silbatta and a knife.
अंगुरी गांव में ग्रामीण की हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंगुरी गांव में मंगलवार रात घर में घुसकर एक युवक ने अधेड़ व्यक्ति की सिलबट्टा व चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ प्रभात कुमार ने कहा आरोपी की तलाश कराई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अंगुरी गांव निवासी राम किशोर द्विवेदी (52) की पत्नी की मौत हो चुकी है और उनका पुत्र आशुतोष और बेटी पूजा गुजराई गांवस गजनेर में अपनी मौसी के साथ रहते हैं। बेटे ने बताया कि पिता घर में अकेले रहकर खेती करते थे। सूचना पाकर जब वह गांव आया तो पिता लहूलुहान हालत में मृत मिले।
विज्ञापन

जब पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि गांव का ही मोहित उर्फ बौरा मंगलवार रात घर में आया और किसी बात पर पिता से गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जब पिता ने विरोध किया तो पास रखे सिलबट्टा से हमला कर दिया। फिर पिता को लहूलुहान देख मारने की नीयत से चाकू से भी हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पर सीओ प्रभात कुमार भोगनीपुर कोतवाली और थाना सट्टी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना के संबंध में पड़ताल की। वहीं डॉग स्क्वॉड़ बुलाया पर कुत्ता घर में घूमकर बाहर निकला और फिर वापस लौट आया।
सीओ ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मोहित उर्फ बौरा के नाम हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी कोतवाली पहुंच कर जानकारी करके वापस हो गए।

हत्यारोपी से गांव के लोग रहते परेशान
पुखरायां। ग्रामीणों का कहना है कि मोहित उर्फ बौरा गूंगा और बहरा है। किसी के भी घर में घुसकर बैठ जाता है और कुछ भी सामान उठाकर ले जाता है। अगर रोको तो मारपीट करता है। उसके माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। उसके इस कृत्य से लोग परेशान रहते हैं। उसका एक बड़ा भाई है। वह भी गांव में ही रहता है। यह नहीं जानते थे कि वह किसी की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed