फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In 2018 household electricity

2018 में घर-घर बिजली

Mon, 23 May 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
In 2018 household electricity
वित्त मंत्री अरुण जेटली को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते विधायक सतीश महाना - फोटो : amarujala
कानपुर। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वर्ष 2018 तक देश के हर घर में बिजली होगी और 2019 में गांव गांव सड़क पहुंचाने का लक्ष्य है। केंद्र सरकार हर वर्ष के लिए टारगेट फिक्स कर चुकी है। पहले पांच साल में हमें देश का आधारभूत ढांचा दुरुस्त करना है।  
विज्ञापन

रविवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ने कांग्रेेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अब पॉलिसी पैरालिसिस का दौर खत्म हो चुका है। पिछले दो साल से नीतियां बन रही हैं और लागू भी हो रही हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से संभव हुआ। हमारा विकास चीन से भी तेज है। समाचार चैनलों, अखबारों और संसद में भ्रष्टाचार, बेइमानी और घोटालों की खबरों पर चर्चा नहीं होती। संसद में हम योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर चर्चा करते हैं। आर्थिक सुधार के लिए जल्द ही और बढ़े फैसले लिए जाएंगे। भले ही हमें किसी का भी विरोध सहना पड़े। 
विज्ञापन


देश कांग्रेस से मुक्ति की ओर 
वित्त मंत्री ने कहा कि परिवारवाद, नेतृत्व विहीनता और देश की अखंडता को हमेशा तोड़ने के लिए काम करने की वजह से देश से कांग्रेस का नाम-ओ-निशान मिटने वाला है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भाजपा केंद्र की सत्ता में भी स्थापित है और देश के करीब 15 राज्यों में भाजपा या भाजपा के मित्र दलों की सरकार है। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां हम सब से बड़े दल या ताकतवर दल के रूप में हैं। बिहार में भाजपा को हराने के लिए तीन दल एकजुट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 वर्ष नेता रहना आसान नहीं 
कानपुर (ब्यूरो)। महाराजपुर से विधायक सतीश महाना के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर गुमटी स्थित एक होटल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री अरुण जेटली और संघ के पदाधिकारी रामाशीष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वित्त मंत्री ने कहा कि महाना का राजनीतिक करियर बेमिसाल है। एक ही शहर से छह बार विधायक रहना आसान नहीं। यह तभी संभव है जब कोई नेता जनता के मन में घर बना चुका हो। एक बार चुनाव जीतना आसान होता है और चुनाव भी कई कारणों से जीते जाते हैं। कुछ लोग पार्टी की हवा में चुनाव जीत जाते हैं। महाना ने छह बार चुनाव जीता है। इससे व्यक्ति की क्षमता और उसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगता है। महाना पांच बार छावनी से और वर्तमान में महाराजपुर से विधायक हैं। इस दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सलिल विश्नोई, रघुनंदन भदौरिया, सत्यदेव पचौरी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, बीडी राय मौजूद रहे। 


 ये सम्मानित 
महाना ने अपने राजनीतिक जीवन के पहले दिन से लेकर आज तक उनका साथ देते आए पार्टी के वरिष्ठजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें संघ के पदाधिकारी रामाशीष, जगतवीर सिंह द्रोण, विष्णु प्रसाद मिश्र, वीरेंद्र वाजपेयी, विश्वनाथ सोनकर, राधे विधिवाल, लज्जावति गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, पीएन राय, ओमप्रकाश दुग्गल, योगेश श्रीवास्तव, काशी प्रसाद मिश्रा, त्रिलोकी भाटिया, रामसमुद्र, रामचंद्र तिवारी, श्रीराम गुप्ता, विनोद शुक्ल, योेगेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed