{"_id":"5b325ce74f1c1bf16e8b9f11","slug":"imran-hashmi-will-be-in-the-role-of-scam-master-mind-in-the-film-cheat-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाले पर बन रही फिल्म ‘चीट इंडिया’, मास्टर माइंड के रोल में इमरान हाशमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापमं घोटाले पर बन रही फिल्म ‘चीट इंडिया’, मास्टर माइंड के रोल में इमरान हाशमी
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
इमरान हाशमी की फिल्म ‘चीट इंडिया’ में शहर के रमेश चंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में हुए हाल ही के सबसे बड़े और चर्चित घोटालों में से एक मध्यप्रदेश के व्यापमं (मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) घोटाले पर अब बड़े पर्दे की फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम रखा गया है ‘चीट इंडिया’। इस फिल्म में व्यापमं घोटाले के मास्टर माइंड के रोल में इमरान हाशमी होंगे। मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री और घोटाले में जेल गए मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का रोल कौन प्ले करेगा अभी फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म के निर्माण के लिए भूषण कुमार की टी-सीरीज, अतुल कासबेसकर और तनुज गर्ग की एलिप्सिस एंटरटेंमेंट के साथ हाथ मिलाया है, जिसका निर्देशन सौमिक सेन कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में 25 जुलाई से शुरू हो रही है। बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की फिल्म में कानपुर के रमेश चंद्र पाठक अपनी अदाकारी दिखाते नजर आएंगे। शास्त्री नगर निवासी रमेश चंद्र पाठक ‘चीट इंडिया’ में घूसखोर बैंक मैनेजर अशोक अंकल का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा रमेश चंद्र पाठक भोजपुरी स्टार रवि किशन की फिल्म ‘सनकी दरोगा’ में भी एक्टिंग करते दिखेंगे। यह भोजपुरी फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज हो रही है। इससे पहले रमेश चंद्र अजय देवगन की हिट फिल्म ‘रेड’ में मुख्यमंत्री के रोल में देखे गए थे। ‘रेड’ फिल्म में रमेश की एक्टिंग को खूब सराहा गया था।
विज्ञापन
1978 से थिएटर और फिल्मों में कर रहे एक्टिंग
रमेश चंद्र पाठक एक्टर सौरभ शुक्ला के साथ रेड फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई एक तस्वीर में
कानपुर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई कार्पोरेशन) से रिटायर्ड इंस्पेक्टर आरसी पाठक साल 1978 से थिएटर और फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं। नौकरी के दौरान भी एक्टिंग करते रहे। पाठक ने बताया कि उनकी पहली फिल्म आंदोलन थी, जिसकी शूटिंग के लिए वे मुंबई पहुंचे थे। इसके बाद छोटे-छोटे रोल करके उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। पहले पार्ट टाइम एक्टिंग करते थे, दिसंबर 2017 में रिटायरमेंट के बाद पूरी तरह से इस पेशे को समर्पित हो गए। इन दिनों फिल्म ‘फेयर इन लव’ की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन फिल्मों में रमेश कर चुके हैं एक्टिंग
रमेश चंद्र पाठक फिल्म की शूटिंग के दौरान
- पहली फिल्म ‘आंदोलन’ में अहम किरदार निभाया।
- ‘डेढ़ इश्किया’ में इंस्पेक्टर का रोल।
- ‘गांधीगिरी’ में ओमपुरी के साथ रोल।
- अनुराग कश्यप और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘घूमकेतु’ की। यह फिल्म नवंबर 2018 को रिलीज होनी है।
- ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म में फैक्ट्री मैनेजर का रोल।
- न्यूयॉर्क के प्रोड्यूसर की फिल्म ‘उन्स’ में करीम चाचा का रोल।
- ‘फेयर इन लव’ की शूटिंग चल रही है। इसमें वे मैथोलॉजिकल गुरु बने हैं।
- ‘सावधान इंडिया’ टीवी सीरियल के 40 से ज्यादा एपिसोड में काम कर चुके हैं।
- ईटीवी के ‘तफ्तीश’ सीरियल के कई एपिसोड में काम किया।
- ‘डेढ़ इश्किया’ में इंस्पेक्टर का रोल।
- ‘गांधीगिरी’ में ओमपुरी के साथ रोल।
- अनुराग कश्यप और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘घूमकेतु’ की। यह फिल्म नवंबर 2018 को रिलीज होनी है।
- ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म में फैक्ट्री मैनेजर का रोल।
- न्यूयॉर्क के प्रोड्यूसर की फिल्म ‘उन्स’ में करीम चाचा का रोल।
- ‘फेयर इन लव’ की शूटिंग चल रही है। इसमें वे मैथोलॉजिकल गुरु बने हैं।
- ‘सावधान इंडिया’ टीवी सीरियल के 40 से ज्यादा एपिसोड में काम कर चुके हैं।
- ईटीवी के ‘तफ्तीश’ सीरियल के कई एपिसोड में काम किया।
प्रोफाइल:-
रमेश चंद्र पाठक
नाम- रमेशचंद्र पाठक
जन्म- 11 जनवरी 1957, शास्त्री नगर, कानपुर
पेशा- फुलटाइम एक्टर, सिंगर, राइटर और म्यूजिक कंपोजर
पत्नी- रेखा पाठक (गृहणी)
जन्म- 11 जनवरी 1957, शास्त्री नगर, कानपुर
पेशा- फुलटाइम एक्टर, सिंगर, राइटर और म्यूजिक कंपोजर
पत्नी- रेखा पाठक (गृहणी)