फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Important news for state employees

राज्य कर्मचारियों को शासन का झटका, जरूर पढ़ लें ये नया आदेश

Sat, 10 Nov 2018 02:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 02:50 PM IST
सार

- सरकारी अस्पतालों में ही इलाज करवाने पर होगा भुगतान
- निजी में इलाज के बाद भुगतान का नहीं होगा समायोजन
- प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने जारी किया आदेश, कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
Important news for state employees
डेमो पिक

विस्तार

राज्य कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। अब इन्हें सरकारी अस्पतालों में ही अपना इलाज कराना होगा। निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर सरकार समायोजन का भुगतान नहीं करेगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने आदेश जारी कर दिया है। कानपुर शहर में एक लाख से अधिक राज्य कर्मचारी हैं। इस आदेश से राज्य कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन

Important news for state employees
डेमो पिक
मौजूदा समय में बेहतर इलाज के चलते राज्य कर्मी या सेवानिवृत्त कर्मचारी इमरजेंसी या अन्य कारण बताकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए रेफर करवा लेते थे। इस दौरान आने वाले खर्च का समायोजन हो जाता था। इसमें 10 फीसदी की कटौती होती थी। अब इस पूरी प्रक्रि या को ही खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Important news for state employees
डेमो पिक
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया कि 15 दिन पहले प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने हाईकोर्ट में एक याचिका के आधार पर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के बाद समायोजन पर रोक लगा दी है। उनके मुताबिक सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा किसी से छिपी नही है। बेहतर इलाज की व्यवस्था न मिलने के कारण ही कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मी प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करवाते हैं। इस आदेश के संबंध में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से बात की गई है, लेकिन अभी कोई सकारात्मक बात नहीं हुई। जल्द ही मुख्य सचिव से भेंट की जाएगी। इस आदेश को वापस लेने या फिर नई व्यवस्था की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed