फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Immediate monitoring and treatment for high-risk pregnant women

Kanpur News: हाई रिस्क गर्भवतियों को अब तत्काल निगरानी और उपचार

Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Immediate monitoring and treatment for high-risk pregnant women
कानपुर देहात। प्रसव के दौरान गंभीर स्थिति में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को अब मेडिकल कॉलेज में तत्काल निगरानी और उपचार मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मैटरनल हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) और ओबीजी ट्राइएज की शुरुआत की गई। नई व्यवस्था में हाई रिस्क गर्भवतियों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर गंभीरता के अनुसार तत्काल उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमसीएच विंग में शुरू हुई सुविधा का शुभारंभ जिलाधिकारी कपिल सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रसव के दौरान जटिलताओं की समय से पहचान और त्वरित उपचार बेहद जरूरी है। मैटरनल एचडीयू में गंभीर गर्भवतियों की लगातार निगरानी की जा सकेगी, जबकि ओबीजी ट्राइएज के माध्यम से मरीजों की स्थिति का तत्काल आकलन कर उपचार की प्राथमिकता तय होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 घंटे प्रसूति सेवाओं के साथ एसएनसीयू और कंगारू मदर केयर की सुविधा पहले से संचालित है। एचडीयू और ट्राइएज शुरू होने से मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। इसका लाभ जिले के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं को भी मिलेगा। सीडीओ विधान जायसवाल और एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पहल की सराहना की। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. श्रुति गुप्ता, एमसीएच विंग की सीएमएस डॉ. आकांक्षा, बाल विकास विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अमर चंद्र समेत चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
बच्चे की बेहतर देखभाल करने पर मां सम्मानित
कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञों ने अभिभावकों को छह माह तक केवल स्तनपान, इसके बाद पूरक आहार, पूर्ण टीकाकरण, स्वच्छता और बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करने की जानकारी दी। स्वस्थ शिशु शो एवं श्रेष्ठ माता प्रतियोगिता में बच्चों के शारीरिक विकास, पोषण, टीकाकरण और स्वच्छता का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल ने बेस्ट इन्फेंट वर्ग में नीरज, दीक्षा और बेस्ट चाइल्ड वर्ग में त्रिशंस, पूर्वी को उत्कृष्ट स्वास्थ्य व सक्रियता के लिए चुना। इसके साथ ही अपने शिशु के उत्तम लालन-पालन, समयबद्ध टीकाकरण और संपूर्ण स्वच्छता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करने पर महनाज को बेस्ट मदर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed