{"_id":"fd7b0aefd25c324f9897730bbbfcfea2","slug":"imitator-caught-in-jee-exame-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया हाईटेक मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया हाईटेक मुन्ना भाई
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन परीक्षा में शनिवार को केडीएमए स्कूल बर्रा 8 में एक हाइटेक मु्न्ना भाई पकड़ा गया है। वह डिवाइस, माइक्रोफोन और सिम के माध्यम से सवालों के उत्तर लिख रहा था। सवालों का उत्तर माइक्रोफोन के जरिए एक सॉल्वर बता रहा था। स्कूल की प्रधानाचार्य नीरू टंडन ने नकलची छात्र को पकड़ कर बर्रा थाना पुलिस को सौंप दिया है।
प्रधानाचार्य ने परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। छात्र से पूछताछ के बाद पुलिस मुन्ना भाई गैंग से जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है। आईआईटी, एनआईटी और एआईईईई में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा में केडीएमएम स्कूल में बीना निवासी विकास गुप्ता भी परीक्षा दे रहा था।
कक्ष निरीक्षक ने विकास गुप्ता को ई डिवाइस और माइक्रोफोन के माध्यम से सवालों को हल करते देखा। उसे पकड़ लिया गया। बताया गया कि विकास पहली पाली में आयोजित बीटेक और बीई की प्रवेश परीक्षा दे रहा था। विकास ने अपनी कमर पर डिवाइस फिट कर रखी थी।
विज्ञापन
इसमें लगा तार उसके कपड़ों के भीतर से होता हुआ उसकी गर्दन तक पहुंचाय ा गया था। इसमें एक सिम कार्ड और माइक्रोफोन के जरिए कोई बाहर से उसे सवालों के जवाब दे रहा था। डिवाइस के जरिए विकास सॉल्वर तक सवाल पहुंचा रहा था। सॉल्वर माइक्रोफोन के जरिए सवालों के जवाब उस तक पहुंचा रहा था।
यह डिवाइस आटो कॉल रिसीवर टेक्नोलॉजी से फिट की गई थी। नकल के इस हाइटेक तरीके को पकड़ने के बाद प्रधानाचार्य ने बर्रा एसओ रामबाबू को पूरा वाकया बताया। एसओ ने स्कूल पहुंचकर छात्र को गिरफ्तार कर लिया।