{"_id":"5c97a9cabdec221445021eb3","slug":"illegal-weapon-factory-caught-before-lok-sabha-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री, 15 दिन में बदल देते थे जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री, 15 दिन में बदल देते थे जगह
Sun, 24 Mar 2019 09:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहा
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी बिधनू पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सेन पश्चिम पारा गांव के बाहर जंगल में अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मौके से फरार दो शातिरों की तलाश कर रही है।
एसपी ग्रामीण प्रधुम्न सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि छापे के दौरान बिधनू के कठारा गांव निवासी सरगना मनोज विश्वकर्मा उर्फ मझले, बैजूपुरवा गांव के उमाशंकर और भदरस, घाटमपुर के गोरेलाल यादव को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मौके से एक बंदूक, नौ बने और तीन अधबने तमंचे, तीन कारतूस और असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

Trending Videos
अवैध तमंचे बनाने व बेचने का पुश्तैनी धंधा हैं
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग बीते 20 दिनों में आठ असलहे बेच चुके है। 12 बोर का कट्टा एक से दो हजार और 315 बोर का तमंचा दो से चार हजार रुपये में बिकता था। 15-20 दिन में असलहे बनाने की जगह बदल देते थे। दो सप्ताह पहले सेन पश्चिम पारा में असलहे बनाने का काम शुरू किया था।
मनोज पहले भी असलहे बनाने में अनवरगंज थाने से जेल जा चुका है। उमाशंकर हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट में बिधनू और गोरेलाल गैर इरादन हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। मनोज विश्वकर्मा का अवैध तमंचे बनाने व बेचने का पुश्तैनी धंधा हैं। असलहे बनाने में उसके पिता बाबू विश्वकर्मा भी अनवरगंज थाने से कई बार जेल जा चुके हैं।