फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal plotting of 12 bighas of land demolished, notice issued

Kanpur News: 12 बीघा जमीन की अवैध प्लाॅटिंग की ध्वस्त, नोटिस जारी

Wed, 25 Mar 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting of 12 bighas of land demolished, notice issued
कानपुर। ग्राम कटरी ख्यौरा में केडीए ने मंगलवार को अभियान चलाकर 12 बीघा में अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा ग्राम लुधौरी में 20 बीघा में स्वीकृत मानचित्र के बिना प्लाॅटिंग करने वालों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कटरी ख्यौरा में छेदीलाल व अन्य, लाल यादव व अन्य की लगभग पांच-पांच बीघा, नंद व अन्य की लगभग दो बीघा, सिंहपुर में न्यू कानपुर परियोजना में लगभग 150 वर्ग मीटर पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी तरह अलग-अलग 12 बीघे में प्लाॅटिंग साइड के प्रवेश द्वार, रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के पोल, पिलर, निर्माणाधीन भवन को जेसीबी से गिरा दिया गया। विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन जोन-1 बी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि अनधिकृत रूप से ग्राम लुधौरी में दिलीप कटियार, महेश कटियार व अन्य लगभग 15 बीघा में प्लाॅटिंग कर रहे थे। लुधौरी गांव के पीछे लगभग पांच बीघा में अवैध प्लांटिंग की जा रही थी। इन लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed