फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal mining in uttar pradesh investigated by cbi

'खनन का खेल' अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिख लगाई ये गुहार 

Wed, 16 Jan 2019 08:27 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 16 Jan 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
illegal mining in uttar pradesh investigated by cbi
डेमो
अवैध मौरंग खनन मामले में जनहित याचिकाकर्ता ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव खनिज को पत्र लिखकर एक मांग उठाई है। पत्र में कहा गया है कि सीबीआई जांच के दायरे में आने वाले खनन पट्टों के साथ रिक्त खनन पट्टों पर ई टेंडरिंग 2018-19 में स्वीकृत हुई है। पट्टा धारकों ने पर्यावरण की फर्जी ईएलए रिपोर्ट बनवाकर खनन किया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन


जनहित याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी ने भेजे पत्र में बताया अवैध खनन मामले में सीबीआई ने दो जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया न्यायालय के आदेश पर सीबीआई जांच के दायरे में आने वाले खनन पट्टा, रिक्त पड़े खनन पट्टों, वन विभाग व किसानों की भूमि पर ई टेंडरिंग 2018-19 स्वीकृत पट्टा धारकों ने अवैध खनन किया। प्रशासन ने अवैध मौरंग भंडारण को सीज भी कराया था। पट्टा धारकों ने सीज भंडारण मौरंग को उठा लिया। जिसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन


डीएम ने अवैध खनन में दो एसडीएम, एसओ की भूमिका संदिग्ध होने पर जांच समिति गठित की है और आधा दर्जन से अधिक पट्टा धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिले में ई टेंडरिंग के स्वीकृत 32 पट्टों की एनओसी लेने में फर्जीबाड़ा हुआ है। पट्टा धारकों ने फर्जी ईएलए रिपोर्ट बनवाकर पर्यावरण की एनओसी लेने पर एनजीटी ने रिपोर्ट मांगी है। याचिकाकर्ता ने कहा सीबीआई के दायरे में आने वाले व रिक्त खनन पट्टों और किसानों की भूमि पर ई टेंडरिंग स्वीकृत पट्टा धारकों पर खनन कराए जाने की एफआईआर दर्ज कराकर सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed