फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal medical store sealed in nursing home in Kanpur, five lakh medicines confiscated

ड्रग विभाग की कार्रवाई: नर्सिंग होम में अवैध रूप से चल रहा मेडिकल स्टोर सील, पांच लाख दवाएं जब्त

Sat, 28 May 2022 06:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 May 2022 06:56 AM IST
सार

सत्यम विहार स्थित स्टार हेल्थ केयर हॉस्पिटल में अवैध मेडिकल स्टोर पकड़ा गया, जिसे सील कर दिया गया है। इस दौरान दो दवाओं के नमूने भरने के साथ ही पांच लाख की दवाएं जब्त की गईं। ड्रग विभाग जांच करेगा  कि नर्सिंग होम वैध या अवैध। 

विज्ञापन
Illegal medical store sealed in nursing home in Kanpur, five lakh medicines confiscated
अवैध मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ड्रग विभाग ने शुक्रवार को सत्यम विहार कल्याणपुर स्थित स्टार हेल्थ केयर हॉस्पिटल में बगैर लाइसेंस अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। दो दवाओं के नमूने भरने के साथ ही पांच लाख की दवाएं भी जब्त कर लीं। स्टोर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। नर्सिंगहोम वैध है या अवैध? इसकी जांच के लिए सीएमओ से संस्तुति की गई है।

विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या ने बताया कि मेडिकल स्टोर से हायर एंटीबायोटिक इंजेक्शन सेफॉवेट और बीएसके सेफेक्ट के नमूने भरे गए हैं। वहीं जब्त की गईं दवाएं कल्याणपुर थाने के मालखाने में जमा करा दी गई हैं। बकौल ड्रग इंस्पेक्टर नर्सिंगहोम दीप्ति मिश्रा, सुमन वर्मा और ममता संयुक्त रूप से चलाती हैं। नर्सिंगहोम का लाइसेंस है या नहीं? यह जांच स्वास्थ्य विभाग करेगा। उन्होंने बताया कि अन्य नर्सिंगहोम में भी अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि कानपुर में कई क्षेत्रों में अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जो मानकों को भी पूरा नहीं कर रहे हैं। साथ ही, इनमें अवैध मेडिकल स्टोर का भी संचालन हो रहा है। ऐसे में ड्रग विभाग की कार्रवाई से अवैध संचालन करने वाले अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed