फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal casino raided, operator and four others arrested

Kanpur News: अवैध कैसीनो पर छापेमारी, संचालक सहित चार गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal casino raided, operator and four others arrested
रनियां। कस्बा में लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध कैसीनो पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से संचालक सहित जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रनियां पड़ाव स्थित एक मार्केट के अंदर बने कमरे में लंबे समय से अवैध रूप से कैसीनो मशीन के जरिए जुआ खिलाया जा रहा था। शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर एसआई देवेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचालक सहित तीन अन्य युवक मशीन पर जुआ खेलते पकड़ लिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मौके से आठ हजार रुपये, जुआ खिलवाने वाली स्लॉट मशीन बरामद की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम देव भवन रनियां पड़ाव निवासी रवि रंजन, मड़ैया करबक निवासी सुरेंद्र पाल उर्फ बाबा, शिवाजी नगर रनियां निवासी राहुल दीक्षित व शिवम बताया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed