फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ilaaj ke naam par mareejon ko na kiya jae pareshaan

इलाज के नाम पर मरीजों को न किया जाए परेशान

Fri, 06 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ilaaj ke naam par mareejon ko na kiya jae pareshaan
मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में बदहाल व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इन्होंने व्यवस्थाएं ठीक करने की मांग की है। बाद में सपाइयों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा नेता नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयाें ने प्राचार्य कक्ष के नीचे बैठकर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की। सपाइयों ने मांग की है कि सरकार कालेज में व्यवस्थाएं सही कराए। इससे कि मरीजों को कोई परेशानी न हो। गुरुवार को सपाइयों ने मेडिकल कालेज में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा कुछ महीनों से मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल खराब है। कई विभागों के डॉक्टर समय पर नहीं मिल रहे हैं। ओपीडी में तैनात डॉक्टर समय से पहले चले जाते हैं। कालेज में एमआरआई, अल्ट्रासाउंड सुविधाएं रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण बीमार हैं। सपाइयों ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाएं सही कराई जाए। इससे कि मरीजों को भटकना न पड़े। साथ ही बाहर से महंगा इलाज व जांचें न करानी पड़ें। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि कालेज में डॉक्टरों की समस्या है। शासन को पत्र भेजकर तैनाती की मांग की है। इस मौके पर राजीव चौहान, दिलशाद हुसैन, सुधीर यादव, जबर सिंह, शैलेंद्र सिंह, सनी यादव, घनश्याम यादव, पवन अवस्थी, डब्बू वर्मा, संजय दुबे, अमित मिश्रा, मो. आलम, अवनीश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed