फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IITs drop 65 places in the QS Sustainability Rankings, while CSJM University shines

Kanpur News: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी 65 पायदान गिरा, सीएसजेएमयू चमका

Wed, 19 Nov 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
IITs drop 65 places in the QS Sustainability Rankings, while CSJM University shines
कानपुर। क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 में शहर के दो संस्थानों ने स्थान पाया है। बुधवार को जारी रैंकिंग में जहां आईआईटी कानपुर का ग्राफ गिरा है वहीं वैश्विक पटल पर छत्रपति शाहूजी महाराज विवि ने अपनी चमक बिखेरी है।
विज्ञापन


65 पायदान की गिरावट के साथ आईआईटी कानपुर को इस बार 310 रैंक मिली है, पिछले साल के मुकाबले सीएसजेएमयू 1251-1300 रैंक पर है। इससे पहले विवि 1501 के बैंड में शामिल था।
विज्ञापन


एशिया स्तर पर कानपुर विश्वविद्यालय को 464वीं, देश में 56वीं और उत्तर प्रदेश में पहली रैंक मिली है। सीएसजेएमयू में रैंकिंग के साथ पैरामीटर के हर सेक्टर में सुधार हुआ है। गवर्नेंस श्रेणी में विवि की वैश्विक रैंक 939 से 546 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणीय प्रभाव में विवि ने 1001+ श्रेणी से उठकर 986 स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी रैंक 40 से बढ़कर 31 हो गई। गुड गवर्नेंस के स्कोर में 50.8 से बढ़कर 80.4 का उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

पर्यावरणीय शोध में 18.7 अंकों की वृद्धि, पर्यावरणीय स्थिरता में 13.4 अंकों की वृद्धि, स्वास्थ्य एवं कल्याण में 25.5 अंकों की वृद्धि और नॉलेज एक्सचेंज में 24.3 अंकों का सुधार दर्ज किया गया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा यह उपलब्धि टीम वर्क का परिणाम है।

गुड गवर्नेंस श्रेणी में विवि ने देश में 15वां, पर्यावरणीय स्थिरता में 31वां, पर्यावरण प्रभाव श्रेणी में 50वां, समानता श्रेणी में 44वां स्थान पाया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद सीएसजेएमयू ने यह रैंक हासिल कर साबित कर दिया है कि सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और शासन-प्रणाली में लाए गए सुधार प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं।

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार संस्थानों की संख्या बढ़ने से भी कई संस्थानों की रैंक गिरी है। 2026 की रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर मूल्यांकन किए गए विवि की संख्या 1744 से बढ़कर 1994 हो गई थी। वहीं एशिया स्तर पर 662 से बढ़कर 827 और देश में 78 से बढ़कर 103 पहुंच गई है।

......................

आईआईटी कानपुर का देश में छठवां स्थान

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 में आईआईटी कानपुर को दुनिया में 310वां स्थान मिला है। 2025 की रैंकिंग में संस्थान 245वें स्थान पर था। पिछली रैंकिंग में आईआईटी कानपुर देश में चौथे स्थान पर था, जबकि 2026 की रैंकिंग में संस्थान को छठवां स्थान मिला है। इस साल भी पिछले वर्ष की भांति आईआईटी दिल्ली देश में टॉप पर है लेकिन उसकी भी वैश्विक रैंक में गिरावट आई है। आईआईटी कानपुर को पर्यावरण में 177वां, सोशल इंपैक्ट में 542वां और गुड गवर्नेंस में 676वां स्थान मिला है। वहीं, इस साल आईआईटी मद्रास और दिल्ली यूनिवर्सिटी रैंक में आगे निकल गए हैं।



संस्थान


2026

2025

2024


आईआईटी दिल्ली

205

171

426



आईआईटी बांबे

235

234

303

आईआईटी खड़गपुर 236

202

349

दिल्ली यूनिवर्सिटी

241

299

220

आईआईटी मद्रास

305

277

344

आईआईटी कानपुर
310

245

522
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed