फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IITs are flooded with jobs, with better offers than last year

Kanpur News: आईआईटी में नौकरियों की बारिश, पिछले साल से मिले बेहतर ऑफर

Wed, 03 Dec 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
IITs are flooded with jobs, with better offers than last year
कानपुर। आईआईटी कानपुर में 2025-26 बैच के पहले चरण की प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले साल से इस बार छात्रों को बेहतर ऑफर मिले हैं। संस्थान के सूत्रों के अनुसार अभी तक सर्वाधिक पैकेज कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र को मिला है। इसमें 2.90 करोड़ सालाना का इंटरनेशनल पैकेज ऑफर हुआ है। हालांकि संस्थान की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पहले चरण का कैंपस प्लेसमेंट 15 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

एक दिसंबर से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट में आईआईटी के छात्रों पर आकर्षक पैकेज वाली नौकरियों की बारिश शुरू हो गई है। प्लेसमेंट में 400 से अधिक कंपनियां शामिल हो रही है। पहले दो दिन छात्रों को अंतरराष्ट्रीय पैकेज मिले हैं। घरेलू कंपनियों ने भी एक करोड़ से ऊपर का पैकेज छात्रों को दिया है। पहले दिन गूगल, अमेजन, माइक्रोसाफ्ट, फ्लिपकार्ट, जोमाटो, ओरेकल, बीपीसीएल, एनपीसीआई, इंटेल, टैक्सास, रिलायंस, अमेरिकन एक्सप्रेस आदि कंपनी शामिल हुईं। प्लेसमेंट में 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं बैठे हैं। सूत्रों के अनुसार संस्थान में औसत प्लेसमेंट 30 लाख रुपये से अधिक पैकेज का रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल बेहतर शुरुआत हुई है। पिछले साल 2.05 करोड़ सालाना का इंटरनेशनल पैकेज ऑफर हुआ था। वहीं घरेलू पैकेज 1.80 करोड़ और औसत पैकेज 26.27 लाख सालाना गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed