{"_id":"598fea924f1c1b726c8b4757","slug":"iitians-will-be-worship-of-kanha-on-this-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT की क्लास में अब गूंजेंगे भगवद्गीता के श्लोक, ये हैं बड़ा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT की क्लास में अब गूंजेंगे भगवद्गीता के श्लोक, ये हैं बड़ा कारण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागदौड़ भरी जिंदगी, टेक्निकल क्लासेस, कुछ नया और अनोखा बनाने का प्रेशर। कुछ ऐसी ही जिंदगी होती है आईआईटीयंस की। तकनीकी ज्ञान के अलावा स्टूडेंट्स को आत्मज्ञान का बोध कराने के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा आईआईटी कानपुर के बच्चों को श्रीमद्भगवतगीता का पाठ पढ़ाते हैं। अब बच्चे टेक्नोलॉजी के साथ-साथ भक्तिवेदांता क्लब से जुड़कर भगवद्गीता के श्लोकों का रहस्य जान रहे हैं।
ताकि बच्चे बन सके बेहतर इंसान
निडर, सहिष्णु, नेतृत्व की क्षमता, कुछ ऐसे ही गुण इंसान में आते हैं जब वह अपने आपको भगवान से जोड़ता है। ऐसा कहना है भक्तिवेदांता क्लब के संचालक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा का। वे बोले, बतौर प्रोफेसर साल 2001 में मैंने कॉलेज ज्वाइन किया था। तब से स्टूडेंट्स को भगवद्गीता के श्लोकों को अर्थ सहित पढ़ा रहा हूं, ताकि वह भारतीय संस्कृति से जुड़े और खुद को बेहतर इंसान बनाएं। प्रोफेसर बेहरा ने बताया कि वह रोज सुबह छह बजे भगवद्गीता की क्लासेस लगाते हैं, जिसमें वह श्लोक के अर्थ बताते हैं और स्टूडेंट्स को जप और ध्यान कराते हैं। हर शनिवार शाम को कैंपस में स्पेशल भगवद्गीता क्लासेस भी लेते हैं। प्रोफेसर बेहरा ने यह भी बताया कि क्लब हर साल जन्माष्टमी के पर्व पर एक भव्य कार्यक्रम करता है जिसमें आईआईटीयंस रंगारंग कार्यक्रम पेश करके कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। 15 अगस्त को जन्माष्टमी है जिसकी तैयारी छात्रों ने शुरू कर दी है।
आईआईटी खड़गपुर के स्टूडेंट्स देंगे स्पेशल परफार्मेंस
भक्तिवेदांता क्लब के सदस्य अंकुश सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को जन्माष्टमी है जिसकी तैयारियां क्लब ने शुरू कर दी है। अंकुश ने बताया कि पिछले बार कैंपस में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में रूस से आए कुछ भक्तों ने स्पेशल परफार्मेंस दी थी। इस बार आईआईटी खड़गपुर के स्टूडेंट्स राधा-कृष्ण बनकर शैडो डांस परफार्मेंस देंगे। इसके साथ ही आईआईटी कानपुर के स्टूडेंट्स कृष्ण लीला का मंचन व क्लासिकल डांस करेंगे। शाम 6 से 12 आयोजित इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स कृष्ण की भक्ति में झूमकर नाचेंगे।
विज्ञापन
जिंदगी में आए बदलाव
पीएचडी स्टूडेंट रवि प्रकाश ने बताया कि वह पिछले चार साल से भक्तिवेदांता क्लब से जुड़े हुए हैं। वह कहते हैं कि यहां पर आकर उनकी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। पहले जो टॉपिक घंटाें याद नहीं हो पाते थे अब वह कुछ ही समय में कम्पलीट हो जाते हैं। इसके साथ ही जीवन का असली मतलब समझ में आने लगा है। कृष्ण महोत्सव के बारे में रवि ने बताया कि यह कैंपस में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा कार्यक्रम है जिसमें कैंपस के लगभग सभी स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं।
- इस जन्माष्टमी कान्हा की भक्ति में डूबेगा आईआईटी
- भक्तिवेदांता क्लब हर साल मनाता है जन्माष्टमी
- इस बार आईआईटी खड़गपुर के स्टूडेंट्स देंगे परफार्मेंस