फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iitians showed his swimming power in pool

खूब तैरे आईआईटीयंस, पानी में दिखाया करतब

Sun, 02 Oct 2016 10:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
iitians showed his swimming power in pool
आईआईटी में स्वीमिंग कॉम्पटीशन के दौरान तैराकी करतब दिखाते स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
रविवार को इंटर आईआईटी स्वीमिंग कॉम्पटीशन में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने पानी में एक से एक करतब दिखाये। आईआईटी कैंपस के स्वीमिंग पूल में फ्री स्टाइल मुकाबलों में लड़कियों का परफारमेंस जोरदार रहा। सौ मीटर के बैक स्ट्रोक मुकाबले में आईआईटी कानपुर के दो स्टूडेंटोें ने बाजी मारी।
विज्ञापन

लड़कियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

iitians showed his swimming power in pool
आईआईटी में स्वीमिंग कॉम्पटीशन के दौरान अपनी बारी का इंतजार करतीं स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट कराने की जिम्मेदारी इस बार (2016) कानपुर को मिली है। यह मीट 12 से 19 दिसंबर के बीच होनी है। पानी के अंदर होने वाली प्रतियोगिताएं पहले कराई जा रही हैं। इसका उद्घाटन शनिवार को हुआ था। 2 से 5 अक्तूबर तक गर्ल्स, ब्वॉयज के अलग-अलग मुकाबले होंगे। रविवार को आईआईटीयंस ने जंप लगाकर बैक स्ट्रोक और फ्री स्टाइल की तैराकी दिखाई। संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ वे खेलकूद में भी माहिर हैं। लड़कियों ने स्वीमिंग में जबरदस्त पर्फामेन्स दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बढ़ाया साथियों का उत्साह

iitians showed his swimming power in pool
आईआईटी में स्वीमिंग कॉम्पटीशन के दौरान अपने साथियों का उत्साह बढ़ाते स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
कॉम्पटीशन में भाग ले रहे साथियों का उत्साह बढ़ाने के लिये आईआईटी स्टूडेंट्स ने जोरों-शोरों से समर्थन दिया। कोआर्डिनेटर सम्यक जैन और निकू नीतिश ने बताया कि गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल के विजेताओं के नाम का ऐलान 5 अक्तूबर को किया जाएगा। मीडिया सेल के हेड तरुन राठौर ने कहा कि शानदार तैराकी का नजारा देखने को मिला है। 
विज्ञापन

वॉटर पोलो में आईआईटी कानपुर ने दिल्ली को हराया

iitians showed his swimming power in pool
आईआईटी में स्वीमिंग कॉम्पटीशन के दौरान तैराकी करतब दिखाते स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
वॉटर पोलो में आईआईटी कानपुर की टीम ने आईआईटी दिल्ली को हरा दिया। खड़गपुर ने दिल्ली, मद्रास ने आईआईटी मुंबई और आईआईटी रुड़की की टीम ने गुवाहाटी की टीम को हरा दिया।

50 मीटर बैक स्ट्रोक (महिला) में गायत्री जीतीं

iitians showed his swimming power in pool
आईआईटी में स्वीमिंग कॉम्पटीशन के दौरान तैराकी करतब दिखाती स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला
50 मीटर बैक स्ट्रोक (महिला) में गायत्री एस-आईआईटी मद्रास, भक्ति अग्रवाल-आईआईटी दिल्ली, वर्तिका बगाडिया- आईआईटी दिल्ली, एलआर कमला देवी-आईआईटी मद्रास, नेहा गुप्ता- आईआईटी बीएचयू, रवि छावल- आईआईटी रुड़की ने प्रतियोगिता जीती।

200 मीटर बैक स्ट्रोक में आईआईटी मुंबई के अश्विन ने जीती बाजी

iitians showed his swimming power in pool
आईआईटी में स्वीमिंग कॉम्पटीशन के दौरान तैराकी करतब दिखाते स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला

100 मीटर बैक स्ट्रोक (पुरुष) में सिराज मोकीवाला- आईआईटी खड़गपुर, पुनकुंडन सर्वानंद- आईआईटी कानपुर, अनिल रुलानिया-आईआईटी कानपुर ने बाजी मारी। इसी तरह 200 मीटर बैक स्ट्रोक में
अश्विन खरे- आईआईटी मुंबई, पी. श्रीराम- आईआईटी मद्रास, वारद संकेत संजय- आईआईटी मद्रास, 400 मीटर फ्री स्टाइल में आदित्य कोटिया- आईआईटी दिल्ली, अर्निबान नाग- आईआईटी मद्रास, अर्जित प्रमानाईक-आईआईटी मुंबई कॉम्पटीशन में विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed