फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT will provide free education to the top 100 JEE Advanced rankers.

Kanpur News: जेईई एडवांस के टॉप 100 रैंकर्स को मुफ्त पढ़ाएगा आईआईटी

Wed, 03 Jun 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
IIT will provide free education to the top 100 JEE Advanced rankers.
कानपुर। आईआईटी कानपुर की ओर से मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप योजना के तहत इस साल भी जेईई एडवांस के ऑल इंडिया टॉप-100 रैंक में आने वाले छात्रों को मुफ्त पढ़ाया जाएगा। 2021 से चल रही इस योजना के तहत छात्रों को प्रति वर्ष तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ट्यूशन फीस, हॉस्टल, मेस, किताबें, मेडिकल इंश्योरेंस तथा अन्य आवश्यक खर्चों को कवर करती है। इन सब सुविधाओं के बाद भी टॉप 100 रैंकर्स दाखिला लेने से कतराते हैं। अभी छात्रों की पहली पसंद आईआईटी बांबे और दिल्ली बनी हुई है।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर की ओर से यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जिन्होंने बीटेक-बीएस प्रोग्राम में प्रवेश लिया है। इस पहल से देश के प्रतिभाशाली छात्रों को बिना किसी आर्थिक दबाव के उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी। ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी और तब से यह योजना लगातार जारी है। आईआईटी उप निदेशक प्रो. बृजभूषण ने कहा कि निश्चित ही इस साल भी ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप योजना का लाभ छात्रों को मिलेगा। संस्थान मेधावी छात्रों को हर संभव सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed