फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT will prepare startup of youth of Ladakh, there will be entrepreneurship development in various fields

रोजगार देने वाले बनेंगे लद्दाख के युवा: स्टार्टअप तैयार कराएगा आईआईटी, विभिन्न क्षेत्रों में होगा उद्यमिता विकास

Sun, 15 May 2022 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 May 2022 12:43 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर, बॉम्बे और दिल्ली की मदद से लद्दाख के युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने का मौका मिलेगा। इसके तहत खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प,  हथकरघा, वस्त्र, पश्मीना आदि क्षेत्रों में उद्यमिता विकास की तैयारी है। इसके लिए विशेषज्ञों ने लेह स्थित इंक्यूबेशन सेंटर का दौरा भी किया है। 

विज्ञापन
IIT will prepare startup of youth of Ladakh, there will be entrepreneurship development in various fields
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी कानपुर, बॉम्बे और दिल्ली के सहयोग से लद्दाख में युवाओं का स्टार्टअप कराने की तैयारी है। वहां खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, हथकरघा, वस्त्र, पश्मीना, उभरती प्रौद्योगिकियों और व्यावसायिक क्षेत्रों में उद्यमिता विकास की रूपरेखा विकसित की जाएगी। इसका जायजा लेने के लिए तीनों संस्थानों के अधिकारियों ने आठ मई को लद्दाख का दौरा कर वहां के 40 उद्यमियों से विचार विमर्श किया। सभी अधिकारी लेह और कारगिल स्थित इंक्यूबेशन सेंटर भी गए। आईटीआई, पॉलिटेक्निक छात्रों और एलीएजर जोल्डन मेमोरियल कॉलेज में शिक्षकों से बातचीत की।

विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. अनिल वर्मा, आईआईटी दिल्ली के डॉ. अनिल वाली, आईआईटी कानपुर के बायो इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अमिताभ बंद्योपाध्याय और  अन्य अधिकारी लद्दाख गए। उद्यमियों ने लद्दाख के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति संवेदनशील तकनीकों को विकसित करने में सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों, भंडारण, पैकेजिंग और विपणन पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा हुई। क्षेत्र में प्रभावी समाधानों के विकास के लिए विभिन्न समस्याओं की भी पहचान की। 

विज्ञापन

प्रो. बंद्योपाध्याय ने बताया कि उद्यमियों ने कई तरह की समस्याओं को भी बताया है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए आईआईटी के विशेषज्ञ सहयोग करेंगे। स्टार्टअप का ऐसा तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे युवा न सिर्फ अपने पैरों पर खड़े हों, बल्कि दूसरे को भी रोजगार दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed