{"_id":"5cdd4935bdec22074e012dc1","slug":"iit-will-help-in-scada-power-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस तकनीक से सुधरेगी कानपुर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था, आईआईटी करेगा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस तकनीक से सुधरेगी कानपुर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था, आईआईटी करेगा मदद
Thu, 16 May 2019 05:21 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर की बिजली आपूर्ति की मॉनीटरिंग को विकसित किए जा रहे स्काडा सिस्टम को विकसित करने में आईआईटी कानपुर की मदद ली जा रही है। केस्को प्रबंधन ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय में इस संबंध में प्रीबिड मीटिंग की। इसमें आईआईटी की टीम के साथ ही इस सिस्टम में दिलचस्पी दिखाने वाली पॉवर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
स्काडा सिस्टम के तहत केस्को मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यह आटोमेटिक तकनीकी पर आधारित होगा। यूं तो इसे पूरे शहर में लागू करा जाना है लेकिन स्मार्ट सिटी के तहत पहले फूलबाग से वीआईपी रोड होते हुए कंपनी बाग तक के क्षेत्रों को चुना गया है।

Trending Videos
इस पूरे सिस्टम का अलग सबस्टेशन होगा। इस बैठक में आईआईटी के प्रोफेसर अंकुश वर्मा के अलावा टाटा पॉवर, सीम्हेन्स, जनरल इलेक्ट्रिक्स, एबीडी आदि बड़ी पॉवर कंपनियों के प्रतिनधि मौजूद रहे।
क्या है स्काडा सिस्टम
स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्वीजीशन) सिस्टम फॉल्ट को ऑनलाइन ट्रेस करने के लिए बनाया जा रहा है। इसके तहत बने स्मार्ट सबस्टेशन में डिवाइस लगाई जाएगी और कंट्रोल रूम में लगी डिस्प्ले से सभी जानकारी मिलेगी। जिस क्षेत्र में फॉल्ट होगा, वहां की जानकारी संबंधित इंजीनियर और लाइनमैन तक पहुंच जाएगी और फॉल्ट दुरुस्त हो जाएगा। इसके अलावा शहर भर में कहां लोड ज्यादा है, कहां कम करने की जरूरत है। कहां लाइनलॉस ज्यादा है। कहां बिजली चोरी अचानक बढ़ी, यह सभी जानकारियां मिलती रहेंगी।