फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT to help commissionerate police solve cyber crimes

Kanpur News: साइबर अपराध को सुलझाने में कमिश्नरी पुलिस की मदद करेगा आईआईटी

Wed, 11 Feb 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
IIT to help commissionerate police solve cyber crimes
कानपुर। तेजी से पांव पसार रहे डिजिटल फ्राॅड को रोकने के लिए अब कानपुर पुलिस की मदद आईआईटी कानपुर करेगा। केस को तकनीक रूप से सुलझाने के लिए पुलिस संस्थान का सहयोग लेगी। साथ ही पुलिस को भी प्रशिक्षित करेगी। टीम डेटा एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा जैसी तकनीक की मदद से खुलासा करेगी। इसके लिए कानपुर पुलिस ने आईआईटी कानपुर की सी3आई हब के साथ एक समझौता किया है। डीसीपी श्रवण कुमार सिंह और सी3आई हब की सीओओ डॉ. तनिमा हाजरा ने समझौते पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन

सी3आई हब के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर डॉ. आनंद हांडा ने संस्थान कानपुर पुलिस को साइबर फ्रॉड रोकने और उससे जुड़ी जानकारी के लिए कुछ टूल, तकनीक व सिस्टम भी मुहैया कराएंगे। कानपुर पुलिस साइबर और फॉरेंसिक से जुड़े अपराध की घटनाओं को सी3आई हब के विशेषज्ञों के साथ साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब मोबाइल टूट जाने या डाटा डिलीट होने पर भी इसकी रिकवरी की जाएगी। विशेषज्ञों ने बताया कि एक केस साइबर फ्रॉड का है जिसमें लेनदेन को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, एक केस फॉरेंसिक से जुड़ा है जिसमें मोबाइल का डेटा रिकवर करने के साथ एनालिसिस कर अपराधियों के बारे में भी जानेंगे। इस मौके पर एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed