फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT students get degrees

डिग्री पाकर खिले आईआईटी स्टूडेंट्स के चेहरे

Tue, 24 Feb 2015 03:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
IIT students get degrees
आईआईटी के 47वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को एमटेक, एमएससी, एमबीए और पीएचडी की डिग्री पाने वाले मेधावियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। सबने डिग्री ली, फिर आडिटोरियम ग्राउंड में एकत्रित होकर मस्ती की। हवा में टोपी उछालकर हिप, हिप हुर्रे के नारे लगाए। परिवार के साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी कराए।
विज्ञापन


समारोह में बीटेक का अच्छा प्रोजेक्ट बनाने वाले हिमांशु गुप्ता को प्रोफेसिएंंसी मेडल देकर सम्मानित किया गया। कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सोहम अदला को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


आईआईटी के 47वें दीक्षांत समारोह का शुभारंभ क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई, बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) के चेयरमैन प्रो. एम. आनंद कृष्णन और डायरेक्टर प्रो. इंद्रनील मन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर पीएचडी, एमटेक , बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, एमडेस , एमबीए, एमएससी दो वर्षीय , एमएससी पांच वर्षीय और बीटेक के 510 स्टूडेंट्स को डिग्री देने का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले पीएचडी के 73 रिसर्च स्कॉलर मंच पर बुलाए गए। डायरेक्टर प्रो. इंद्रनील मन्ना ने सबको डिग्री दी।

इसके बाद एमटेक, एमएससी, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम सहित अन्य कोर्स के स्टूडेंट्स को मंच पर बुलाकर डिग्री दी। दीक्षांत समारोह में बीटेक स्टूडेंट्स को मेडल, डिग्री देने में प्राथमिकता दी जाती थी। पीजी, रिसर्च स्कॉलर अपने स्थान पर खड़े हो जाते थे और एक साथ डिग्री अवार्ड कर दी जाती थी।

इसको देखते हुए ही आईआईटी ने हर साल दो दीक्षांत समारोह कराने का फैसला किया है। यह पहला दीक्षांत समारोह था, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी डिग्रीधारियों को मंच पर बुलाया और डिग्री दी ।

दीक्षांत समारोह में ही ट्यूमर की पहचान और उसके इलाज में सफलता हासिल करने वाले चिकित्सक डॉ. राकेश जैन और फिजिक्स के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले मशहूर विज्ञानी प्रो. टीवी रामाकृष्णन को डॉक्टर आफ साइंस की मानद उपाधि भी दी गई।


डॉ. राकेश जैन ने कहा कि अब इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली दवाइयां आ गई हैं। इनके इस्तेमाल से कैंसर रोगी की उम्र पांच साल तक बढ़ाई जा सकती है।

हालांकि यह इलाज 70 फीसदी मरीजों पर ही कारगर हुआ है। आगे की रिसर्च चल रही है। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर प्रो. आरके चतुर्वेदी, प्रो. प्रभात मुंशी, प्रो. धीरज सांघी, डॉ. वीपी सिंह, सीपी सिंह, रवि शुक्ला, डॉ. आरके सचान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed