फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT student commits suicide in Kanpur Friends big revealing in inquiry

आईआईटी छात्र ने की आत्महत्या: दोस्तों ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा, लैपटॉप और मोबाइल फोन से सामने आएगा सच!

Wed, 07 Sep 2022 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Sep 2022 08:39 AM IST
सार

आईआईटी के एक छात्र ने मंगलवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरे में उसका शव लटकता मिला। 

विज्ञापन
IIT student commits suicide in Kanpur Friends big revealing in inquiry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आईआईटी में पीएचडी छात्र के सुसाइड के सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। प्राथमिक जांच में प्रशांत के गले में निशान और सलाइवा निकला मिला। इससे साफ तौर पर स्पष्ट है कि प्रशांत ने सुसाइड किया था, लेकिन उसने सुसाइड क्यों किया। इसका जवाब कोई नहीं दे सका। 
विज्ञापन


पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।  हालांकि  फोरेंसिक टीम ने सुसाइड की असल वजह जानने के लिए छात्र का लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैमरा सील कर अपने कब्जे में ले लिया। देर रात तक टीम सुसाइड नोट की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


छात्र केघर में मचा कोहराम 
पुलिस ने सुसाइड नोट की तलाश में कमरे का कोना कोना खंगाल लिया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगालने में जुटी है। इधर प्रशांत की खुदकुशी करने की सूचना परिवार वालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। उसने ऐसा क्यों किया, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी छात्रोंका कहना था कि उसे पूरे परिवार की फिक्र रहती थी। इसलिए वह रोज घर पर फोन करता था। बातचीत में भी कभी ऐसा नहीं लगा कि उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी है। उसने ऐसा क्यों कियावह अब तक सोच नहीं पा रहे हैं। 

प्रोफेसर और छात्र स्तब्ध, पसरा सन्नाटा

प्रशांत की मौत की सूचना मिलते ही पूरे संस्थान में सन्नाटा पसर गया। संस्थान में कार्यरत सभी प्रोफेसर, अधिकारी और छात्र स्तब्ध हैं। संस्थान में मेडिकल सेंटर के बाहर और हास्टल में काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे। 

काफी कम छात्रों से होती थी बातचीत
पुलिस ने प्रशांत सिंह के दोस्तों से देर रात पूछताछ की। उस दौरान जानकारी मिली कि वह अन्य लोगों से बहुत कम बातचीत करता था। एसीपी कल्याणपुर के मुताबिक छात्र के परिजन वाराणासी से कानपुर के लिए चल चुके हैं। उनके आने के बाद आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

इन छात्रों ने भी किया सुसाइड
22 सितंबर 2011 : बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र कन्नौज निवासी महताब आलम में किया सुसाइड।  
23 जून 2015 : पीएचडी छात्र अरूण कुमार शर्मा ने हाथ की नश काटकर किया सुसाइड का प्रयास। 
19 अप्रैल 2018 :  पीएचडी छात्र भीम सिंह ने हास्टल के कमरे में लगाई फांसी । 
8 जुलाई 2020 : कंप्यूटर एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यम  ने लगाई फांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed