फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Smart City Project get ISGF Innovation Award

आईआईटी कानपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को आईएसजीएफ इनोवेशन अवॉर्ड

Mon, 25 Feb 2019 03:20 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
IIT Smart City Project get ISGF Innovation Award
आईआईटी कानपुर
आईआईटी कानपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। संस्थान को वर्ष के आईएसजीएफ इनोवेशन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सैकत चक्रवर्ती लीड कर रहे हैं। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी के वैज्ञानिक मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम (आईएसजीएफ) ने देश में हो रहे बेहतर से बेहतर इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड के लिए आवेदन मांगा था। दस कैटेगरी में सभी तकनीकी संस्थानों के वैज्ञानिकों ने अलग-अलग प्रोजेक्ट को प्रजेंट किया था।
विज्ञापन

 

IIT Smart City Project get ISGF Innovation Award
आईआईटी कानपुर
स्मार्ट टेक्नोलॉजी ऑफ द इयर वर्ग में 70 से ज्यादा प्रोजेक्ट प्रजेंट किए गए। इसमें आईआईटी कानपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए पहला पुरस्कार देने का एलान हुआ है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर और डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल समेत सभी वरिष्ठ शिक्षकों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लीड कर प्रो. सैकत चक्रवर्ती समेत उनकी टीम को बधाई दी है।

इस प्रोजेक्ट के तहत 11 सबस्टेशन बनाए गए हैं। इसमें एक मेन सबस्टेशन है व 10 सबस्टेशन हैं। सभी सबस्टेशन के जरिए सोलर एनर्जी सप्लाई की जाती है। विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सोलर एनर्जी को सेव करने में यह प्रोजेक्ट कामगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed