Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT slips 20 places in QS Asia Rankings

Kanpur News: क्यूएस एशिया रैंकिंग में 20 पायदान लुढ़का अपना आईआईटी

Wed, 04 Nov 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
IIT slips 20 places in QS Asia Rankings
कानपुर। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 में आईआईटी कानपुर इस बार 20 पायदान लुढ़क कर 97वें स्थान पर पहुंच गया है। बीते साल एशिया रैंकिंग में संस्थान की रैंक 77वीं थी। इसके अलावा छत्रपति शाहूजी महाराज विवि, हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने एशिया और साउथर्न एशिया रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि ने 1001-1100 बैंड में स्थान पाया है। एचबीटीयू को 1301-1400 बैंड में स्थान मिला है। साउथर्न एशिया रैंक में आईआईटी सातवें स्थान, सीएसजेएमयू 324वें और एचबीटीयू 425वें स्थान पर है। देश में आईआईटी कानपुर को छठा, सीएसजेएमयू को 172वां स्थान मिला है। सीएसजेएमयू ने उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में एशिया के 26 देशों के कुल 1,722 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। इसमें भारत के 325 विश्वविद्यालय और संस्थान शामिल हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल 200 संस्थान बढ़े हैं। विवि और संस्थानों की रैंकिंग का आकलन अकादमिक प्रतिष्ठा, रोजगारदाता प्रतिष्ठा, शोध प्रभाव, शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क और वैश्विक सहभागिता सहित विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है। देश में आईआईटी दिल्ली को पहला, आईआईएससी बंगलूरू को दूसरा, आईआईटी बांबे को तीसरा, आईआईटी मद्रास को चौथा, आईआईटी खड़गपुर को पांचवां स्थान मिला है। आईआईटी को ओवरऑल स्कोर 73.1 मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन साल में सीएसजेएमयू की अकादमिक प्रतिष्ठा चार गुना बढ़ी
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में अपने शैक्षणिक प्रदर्शन और शोध गुणवत्ता के दम पर नई उपलब्धि पाने वाले सीएसजेएमयू की अकादमिक प्रतिष्ठा पिछले तीन वर्षों में चार गुना से अधिक बढ़ी है। वर्ष 2025 में अकादमिक रेपुटेशन का स्कोर पांच था जो 2026 में बढ़कर 13.4 और 2027 की रैंकिंग में 20.6 हो गया। रोजगारदाता प्रतिष्ठा (एम्प्लॉयर रेपुटेशन) के मामले में भी विश्वविद्यालय ने लगातार सुधार किया है। वर्ष 2025 में इस मानक पर 10.4 अंक मिले थे जो इस बार 14.1 हो गए हैं। पीएचडी धारक शिक्षकों के मानक पर 58.4 अंक, अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क में 25.8 और प्रति शोधपत्र उद्धरण (साइटेशन पर पेपर) के मानक पर 24.9 अंक प्राप्त हुए हैं।



तीन वर्षों में अकादमिक प्रतिष्ठा का स्कोर पांच से बढ़कर 20.6 होना पूरे विवि परिवार के लिए गौरव का विषय है। सीएसजेएमयू को शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रभावशाली शोध, नवाचार और वैश्विक सहभागिता के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करना ही लक्ष्य है। विश्वविद्यालय में बहुविषयक शिक्षा को प्रोत्साहन देने, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने, उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारियों का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। -प्रो. विनय कुमार पाठक, सीएसजेएमयू, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed