फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Prof Manindra Aggarwal claims:Corona will be on peak in UP on January 19 will get liberation soon

आईआईटी प्रो. मणींद्र अग्रवाल का दावा: यूपी में 19 जनवरी को पीक पर होगा कोरोना, जल्द मिलेगी मुक्ति

Mon, 17 Jan 2022 08:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

अधिकतर प्रदेशों में संक्रमण की तीसरी लहर का पीक जल्द आ जाएगा। इसके बाद लगातार संक्रमण का खतरा कम होगा और पॉजिटिव केसों की संख्या में कमी आएगी। यह रिपोर्ट आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र की स्टडी के आधार पर पेश की है।

विज्ञापन
IIT Prof Manindra Aggarwal claims:Corona will be on peak in UP on January 19 will get liberation soon
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चपेट में चल रहे उत्तर प्रदेश में जल्द ही पीक आने वाला है। आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल के गणितीय सूत्र मॉडल की माने तो उतर प्रदेश में 19 जनवरी को पीक आ जाएगा। तब रोजाना 40 से 50 हजार तक केस आएंगे। लेकिन संक्रमण हल्का होने की वजह से 1 फीसदी ही अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में अधिकतर प्रदेशों में संक्रमण की तीसरी लहर का पीक आ जाएगा। इसके बाद लगातार संक्रमण का खतरा कम होगा और पॉजिटिव केसों की संख्या में कमी आएगी। यह रिपोर्ट आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र की स्टडी के आधार पर पेश की है।
विज्ञापन


प्रो. अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण में बहुत अधिक दिक्कत न होने से मरीजों की संख्या में कमी आई है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अब पीक की ओर बढ़ रही है। उतर प्रदेश में 19 जनवरी, बिहार में 18 जनवरी, हरियाणा में 20 जनवरी को संक्रमण का पीक होगा। दिल्ली में दो दिन पहले ही संक्रमण का पीक आ चुका है। वहाँ अब लगातार केस भी कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने तीसरी लहर के आने से पहले ही अपनी स्टडी शुरू कर दी थी। देश के अलावा साउथ अफ्रीका, यूएसए, यूके, डेनमार्क समेत कई देशों के कोरोना संक्रमित आंकड़ों के आधार पर पीक व घटते-बढ़ते कोरोना केस को लेकर भविष्य की आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। अब प्रो. अग्रवाल ने नई स्टडी कर देश के प्रदेशवार कोरोना संक्रमण की आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत की है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आएगी और मार्च में लगभग पूरी तरह स्थिति सामान्य होने के आसार हैं। 

 
होम आइसोलेशन में ठीक हुए मरीज
प्रो. अग्रवाल ने कहा कि लगातार हो रहे वैक्सीन के साथ संक्रमण हल्का होने की वजह से कम लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। अधिकतर लोग लक्षण प्रतीत होने पर बिना जांच कराए खुद ही होम आइसोलेशन से ठीक हो रहे हैं। 

प्रदेश            पीक            
दिल्ली        15 जनवरी
उतर प्रदेश        19 जनवरी        
बिहार            18 जनवरी        
महाराष्ट्र        19 जनवरी        
गुजरात        19 जनवरी
हरियाणा        20 जनवरी        
कर्नाटक        23 जनवरी        
तमिलनाडु        25 जनवरी        
असम            26 जनवरी        
आंध्र प्रदेश        30 जनवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed