Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Prof. Bushra Ateeq receives fellowship from an international science academy

Kanpur News: आईआईटी की प्रो. बुशरा अतीक को मिली अंतरराष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की फेलोशिप

Wed, 11 Nov 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
IIT Prof. Bushra Ateeq receives fellowship from an international science academy
कानपुर। कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आईआईटी कानपुर की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. बुशरा अतीक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें प्रतिष्ठित द वर्ल्ड एकेडमी ऑफ साइंसेज (ट्वास) का फेलो चुना गया है। उनकी फेलोशिप एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। इस उपलब्धि से आईआईटी कानपुर का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन



संस्थान के जैविक विज्ञान एवं जैव-अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत प्रो. बुशरा का शोध कैंसर की शुरुआती पहचान और उसके प्रभावी उपचार की संभावनाओं पर केंद्रित है। उन्होंने कैंसर की पहचान के लिए नए बायोमार्कर विकसित करने के साथ आधुनिक जांच तकनीकों, पहले से इस्तेमाल हो रही दवाओं के नए चिकित्सकीय उपयोग और मरीजों की जरूरत के अनुरूप सटीक उपचार पद्धतियों पर महत्वपूर्ण शोध किया है।
विज्ञापन


उनके शोध से कैंसर के बेहतर इलाज की नई संभावनाएं विकसित हुई हैं। प्रो. बुशरा अतीक को वर्ष 2020 में चिकित्सा विज्ञान के लिए प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की स्वर्णजयंती फेलोशिप और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की टाटा इनोवेशन फेलोशिप भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारतीय विज्ञान अकादमी और राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत की फेलो भी हैं। ट्वास की फेलोशिप उनके वैज्ञानिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। आईआईटी कानपुर ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed