{"_id":"6973e406e7419a95fd04184e","slug":"iit-kanpur-wins-in-cricket-bags-seven-medals-in-athletics-and-badminton-kanpur-news-c-362-1-ka11003-140107-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रिकेट में आईआईटी कानपुर जीता, एथलेटिक्स व बैडमिंटन में सात पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रिकेट में आईआईटी कानपुर जीता, एथलेटिक्स व बैडमिंटन में सात पदक झटके
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी दिल्ली में 17 से 18 जनवरी तक राष्ट्रीय पैरा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आईआईटी कानपुर के दिव्यांग प्रकोष्ठ (सीडीएपी) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। प्रतियोगिता में देशभर के संस्थानों से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
क्रिकेट में आईआईटी कानपुर की टीम फाइनल मुकाबले में विजेता रही। इसमें अब्दुल अनस बेग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि टीम का नेतृत्व आयुष प्रियदर्शी ने किया। एथलेटिक्स श्रेणी-1 में गौरव स्वर्णकार ने स्वर्ण और आदित्य प्रकाश ने रजत पदक जीता।
श्रेणी-2 में अमन कुमार ने स्वर्ण व मुन्ना कुमार ने रजत पदक हासिल किया। बैडमिंटन श्रेणी-1 में दक्ष पंवार, श्रेणी-2 में अब्दुल अनस बेग और श्रेणी-3 में वुप्पुलम प्रज्वल ने रजत पदक प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पैरा एथलीट व अर्जुन पुरस्कार विजेता शरद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।