फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur to explore underground activities, NCG launched

जमीन के अंदर की गतिविधियों का पता लगाएगा आईआईटी कानपुर, एनसीजी का हुआ शुभारंभ

Fri, 17 Sep 2021 01:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Sep 2021 01:29 AM IST
सार

निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने केंद्र की उपयोगिता और पूरी तरह से संचालित होने की बात को ट्वीट किया है। केंद्र में जियो स्टेशनरी माडलिंग, हाइट रेफरेंस सिस्टम, पोलर मोशन आदि पर काम होगा।

विज्ञापन
IIT Kanpur to explore underground activities, NCG launched
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आईआईटी अब जमीन के अंदर जल स्रोत, पृथ्वी का आकार, भू-जल की स्थिति, भूकंप, जमीन के अंदर प्लेट्स की हलचल समेत अन्य खगोलीय गतिविधियों की जानकारी और उन पर शोध कर सकेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को आईआईटी कानपुर में नेशनल सेंटर फॉर जियोडेसी (एनसीजी) का उद्घाटन निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अधिकारियों संग किया। उन्होंने विभाग से संबंधित वैज्ञानिकों संग बैठक कर शोध व अन्य कार्यों को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन


यह सेंटर नई टेक्नोलॉजी में एरिया ऑफ मैपिंग, रिमोट सेंसिंग के बारे में जानकारी देगा। यहां कई तरह के उपकरण और टॉवर लगाए गए हैं, जिनसे कई किलोमीटर दूर धरती के अंदर की गतिविधियों का पता चल सकेगा। केंद्र का लोकार्पण जुलाई 2019 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की वजह से कुछ कार्य रुक गया था। प्रो. ओंकार दीक्षित की देखरेख में प्रो. बी नागराजन व प्रो. बालाजी देवराजू सेंटर में कार्य करेंगे। यह शिक्षा और अनुसंधान गतिविधियों को खोजने वाला देश का पहला केंद्र होगा। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने केंद्र की उपयोगिता और पूरी तरह से संचालित होने की बात को ट्वीट किया है। केंद्र में जियो स्टेशनरी माडलिंग, हाइट रेफरेंस सिस्टम, पोलर मोशन आदि पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed