फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit kanpur drone will deliver Corona vaccine across the country

आईआईटी का ड्रोन देश भर में पहुंचाएगा कोरोना वैक्सीन, पांच किलो तक का भार उठा सकता है ड्रोन

Sat, 24 Apr 2021 10:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Apr 2021 10:06 AM IST
सार

आईआईटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जो पांच किलो भार तक की दवाएं, मेडिकल किट पहाड़ी व दुर्गम इलाकों में आसानी से ले जा सकता है।

विज्ञापन
iit kanpur drone will deliver Corona vaccine across the country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब कानपुर आईआईटी का ड्रोन देश के अलग-अलग कोनों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) को प्रक्रिया शुरू करने से पहले आईआईटी के साथ मिलकर वैक्सीन को ड्रोन से पहुंचाने में तापमान समेत अन्य बिंदुओं पर स्टडी करने की अनुमति भी दे दी है।
विज्ञापन


इसमें सफलता मिलने के बाद वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी। आईआईटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जो पांच किलो भार तक की दवाएं, मेडिकल किट पहाड़ी व दुर्गम इलाकों में आसानी से ले जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. एके घोष की देखरेख में आईआईटी के पूर्व छात्र निखिल उपाध्याय ने यह ड्रोन तैयार किया है।
विज्ञापन


संस्थान के इंक्यूबेटेड सेंटर से निखिल की कंपनी सीडी स्पेस रोबोट प्राइवेट लिमिटेड जुड़ी है। निखिल ने बताया कि परीक्षण के दौरान इस ड्रोन ने उत्तराखंड की दुर्गम पहाड़ियों में सुुरक्षित ढंग से ब्लड पहुंचाया था। अमूमन वहां तक सामान पहुंचाने में डेढ़ से दो घंटे लगते थे पर ड्रोन 15 मिनट में पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर होगी स्टडी
निखिल ने बताया कि चूंकि ड्रोन में वाइब्रेशन होता है और यह बैटरी से चलता है, ऐसे में तापमान में अप डाउन होता रहता है तो इससे कहीं वैक्सीन को कोई खतरा तो नहीं, इस पर आईसीएमआर और आईआईटी के वैज्ञानिक मिलकर स्टडी करेंगे। अगर वैक्सीन के प्रभाव में कुछ कमी आती है तो ड्रोन में उसी हिसाब से बदलाव किए जाएंगे। साथ ही आईआईटी की फ्लाइंग स्ट्रिप पर ड्रोन को उड़ाकर भी देखा जाएगा कि कितनी देर में यह वैक्सीन लेकर निर्धारित स्थान पर पहुंच सकता है। सब कुछ सही रहा तो कम समय और खर्च में वैक्सीन पहुंचाई जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed