{"_id":"67c70bd554cc62816603b1f5","slug":"iit-kanpur-alumni-gave-4-20-crores-to-the-institute-gave-a-cheque-in-the-45th-reunion-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों ने संस्थान को दिए 4.20 करोड़, 45वें रीयूनियन में दी चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों ने संस्थान को दिए 4.20 करोड़, 45वें रीयूनियन में दी चेक
Tue, 04 Mar 2025 07:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:54 PM IST
सार
Kanpur News: आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों ने संस्थान को 4.20 करोड़ दिए। इस सहायता से छात्रावास की मरम्मत होगी। पांच पूर्व शिक्षकों के नाम चार उत्कृष्टता पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों ने संस्थान को सौंपा चेक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छात्रों को पुरस्कृत करने व छात्रावास की मरम्मत के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के 1980 बैच के छात्रों ने अपने 45वें रीयूनियन पर 4.20 करोड़ रुपये का दान दिया है। छात्रों को पांच पूर्व शिक्षकों के नाम से चार उत्कृष्टता पुरस्कार दिए जाएंगे। आईआईटी के आउटरीच परिसर में हुए कार्यक्रम के समापन के दौरान पूर्व छात्रों ने यह घोषणा की। समारोह में शामिल 63 पूर्व छात्रों ने संस्थान के उपनिदेशक प्रो. ब्रजभूषण को धनराशि का चेक प्रदान किया।
दो से चार मार्च तक हुए कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने संस्थान का भ्रमण करने के साथ कई चर्चाओं में हिस्सा लिया। पूर्व छात्रों की ओर से दिए गए धन का इस्तेमाल संस्थान के पुरुष छात्रावास हाल नंबर तीन की सुविधाओं में सुधार और बालिका छात्रावास निर्माण में किया जाएगा। एक विशेष कोष भी बनाया जाएगा, जिससे प्रो. प्रवीर दत्त उत्कृष्टता पुरस्कार, प्रो. केएस गांधी और प्रो. एसके गुप्ता अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार, प्रो. महाजन और प्रो. धनगरे ह्यूमैनिटीज-टेक्नोलाजी ब्रिज पुरस्कार, और प्रो. एसके गुप्ता और प्रो. केएस गांधी स्नातक उत्कृष्टता पुरस्कार दिए जाएंगे।
तीन दिवसीय आयोजन में शामिल हुए संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि पूर्व छात्र अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। डीन ऑफ रिसोर्स एंड एल्युमिनाई प्रो. अमेय करकरे ने कहा कि पूर्व छात्रों की सहायता से नई पीढ़ी के लिए सुविधाएं बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।