फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोध के लिए आईआईटी कानपुर को मिले नौ करोड़

Thu, 19 Jul 2018 04:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Jul 2018 04:32 PM IST
सार

- हाईटेक होंगी एसरोस्पेस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की लैब
- डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने दिया अनुदान
 

विज्ञापन
IIT gets  9 crore for research
आईआईटी कानपुर
डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) ने रिसर्च की बेहतरी के लिए आईआईटी कानपुर को नौ करोड़ छह लाख रुपये का अनुदान दिया है। यह अनुदान फंड फॉर इंप्रूवमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर (फिस्ट) योजना के तहत डीएसटी ने दिया है।

 
Trending Videos
IIT gets  9 crore for research
आईआईटी कानपुर
इसमें 4.53 करोड़ रुपये एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के लिए है जबकि शेष 4.53 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए है। डीएसटी सचिव और आईआईटी कानपुर के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि अनुदान से दोनों विभागों में साइंस और तकनीक के क्षेत्र में बेहतर रिसर्च कार्य होंगे।

 
IIT gets  9 crore for research
आईआईटी कानपुर
इसके अलावा दोनों विभागों की लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित किया जाएगा। आईआईटी निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने अनुदान मिलने पर खुशी जताई और कहा कि संस्थान तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल सबसे ज्यादा स्पांसर रिसर्च प्रोजेक्ट मिले

IIT gets  9 crore for research
आईआईटी कानपुर
इस साल आईआईटी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। आईआईटी को सत्र 2017-18 में पिछले चार साल की अपेक्षा सबसे ज्यादा 182 करोड़ के स्पांसर रिसर्च प्रोजेक्ट मिले हैं। सत्र 2016-17 में 169 करोड़, सत्र 2015-16 में 161 करोड़ और सत्र 2014-15 में 132 करोड़ के प्रोजेक्ट मिले थे।
 
विज्ञापन

कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट में कमाई बढ़ी

IIT gets  9 crore for research
आईआईटी कानपुर
स्पांसर रिसर्च प्रोजेक्ट के अलावा कई निजी क्षेत्र की कंपनियों ने विभिन्न कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट भी आईआईटी को सौंपे हैं। सत्र 2017-18 में कुल 128 ऐसे प्रोजेक्ट मिले जिससे इंस्टीट्यूट को 23 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि सत्र 2016-17 में प्रोजेक्ट की संख्या 134 थी और उससे आय 18 करोड़ रुपये की हुई। सत्र 2015-16 में 121 प्रोजेक्ट थे जिससे 13 करोड़ रुपये की कमाई हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed